Fastest Vande Bharat Train: रफ्तार की बॉस हैं ये 5 वंदे भारत ट्रेनें, पटरियों पर उड़ाती हैं गर्दा

Fastest Vande Bharat Train in India: भारतीय रेलवे ने देश को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देकर रफ्तार की चुनौती पेश की। देश में 66 जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में कुछ की स्पीड बेहद ज्यादा है। तो आज हम आपको देश की टॉप-5 सबसे तेज वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के बारे में बताते हैं, जो पटरियों पर गर्दा उड़ाते हुए दौड़ती हैं।

66 जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस
01 / 07

​66 जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस​

इंडियन रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए 66 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनें चला रखी हैं। ये गाड़ियां देश के विभिन्न रूटों पर लोगों की यात्रा आसान कर रही हैं। इनमें से कई गाड़ियां स्पीड के लिहाज काफी बेहतर हैं तो कई सेमी हाईस्पीड हैं, जो यात्रियों को कम समय में मंजिल तक पहुंचा रही हैं।

वंदे भारत की मैक्सिमम स्पीड
02 / 07

​वंदे भारत की मैक्सिमम स्पीड ​

वंदे भारत का नेटवर्क साल 2019 से शुरू होकर लगातार बढ़ता जा रहा है। इनमें से हाई स्पीड और कुछ सेमी हाई स्पीड गाड़ियां शामिल हैं। वंदे भारत की मैक्सिमम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे तय की गई है। हालांकि, अभी ट्रैक उतने गुणवत्तापूर्ण न होने के कारण 180 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ाना मुश्किल है।

दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
03 / 07

​दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस​

भारत की सबसे तेज हाई स्पीड वंदे भारत नई दिल्ली से वाराणसी ( Delhi-Varanasi Vande Bharat Express ) के बीच चलाई जा रही है। साल 2019 में यही वो पहली वंदे भारत ट्रेन लॉन्च की गई थी। इस वंदे भारत एक्सप्रेस संख्या (22435/22436) ट्रेन की एवरेज स्पीड 96.37 KM/घंटा है। यह ट्रेन 771 किलोमीटर की दूरी महज 8 घंटे में कवर करती है। इस वंदे भारत का एसी चेयर कार का किराया 1750 रुपये है। वहीं, एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार का किराया 3303 रुपये है। और पढ़ें

हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस
04 / 07

​हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस​

वंदे भारत एक्सप्रेस (20172) हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति (Hazrat Nizamuddin-Rani Kamlapati Vande Bharat Express) के बीच चलने वाली ट्रेन की एवरेज स्पीड 95.89 KM प्रति घंटा है। यह 700 KM की दूरी महज 7 घंटे 30 मिनट में कवर करती है। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से रात 8 बजकर 55 मिनट पर खुलती है। इस ट्रेन का किराया 1665 रुपये है, जिसमें 308 रुपये खाना शुल्क शामिल है।और पढ़ें

चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत
05 / 07

​चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत​

वंदे भारत एक्सप्रेस (20643) चेन्नई से कोयंबटूर (Chennai-Coimbatore Vande Bharat ) के बीच चलने वाली इस ट्रेन की औसत चाल 90.36 KM/घंटा है। यह ट्रेन 497 KM की दूरी महज 5 घंटे 50 में नाप देती है। एमजीआर से चेन्नई सेंट्रल तक चलने वाली यह ट्रेन पांच स्टेशनों से होकर गुजरती है। यह स्पेशल ट्रेन सुबह 7.10 बजे चेन्नई से प्रस्थान करेगी और दोपहर 2 बजकर 15 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी। इस गाड़ी का किराया 1365 रुपये है, जिसमें 308 रुपये खाने का शामिल है। एक्जीक्यूटिव क्लास में यात्रा के लिए 2485 और खानपान शुल्क के रूप में 369 रुपये शामिल हैं।और पढ़ें

सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस
06 / 07

​सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस​

सिकंदराबाद और विशाखापत्तनम वंदे भारत (20707) (Secunderabad-Visakhapatnam Vande Bharat Express) ट्रेन गुरुवार को छोड़कर शेष दिन चल रही है। यह ट्रेन सुबह 5.05 बजे सिकंदराबाद से प्रस्थान करती है और 1 बजकर 50 मिनट पर विशाखापत्तनम पहुंचती है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, राजमुंदरी और सामलकोट रेलवे स्टेशन पर रुकती है। इस ट्रेन की एवरेज स्पीड 84.21 KM/घंटा है। यह 699 KM की दूरी बस 8 घंटे 30 मिनट में तय करती है।और पढ़ें

नई दिल्ली-अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस
07 / 07

​नई दिल्ली-अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस​

दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के अंब अंदौरा (New Delhi-Amb Andaura Vande Bharat Express ) के बीच चलने वाली इस गाड़ी (22447) की एवरेज स्पीड 84.85 किमी./घंटा है। यह 437 KM की दूरी 5 घंटे 15 मिनट में पूरी करती है। इसमें एक्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार कोच शामिल हैं। यह 52 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार और अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने में सक्षम है। इस ट्रेन का एसी चेयर कार के लिए 1420 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2630 रुपये चुकाने होते हैं।और पढ़ें

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited