दिल्ली के इन बाजारों से होगी शादी की धुआंधार शॉपिंग वो भी सस्ते में, जानें सभी के नाम
शादी के कपड़ों की खरीदारी करने के लिए दिल्ली में कई बेस्ट बाजार हैं। जहां से आप बजट में अपनी सारी शॉपिंग कर सकते हैं। यहां पर आपको कपड़ों की कई वैरायटी और डिजाइन मिल जाएगी। शादी की शॉपिंग के लिए दिल्ली के फेमस बाजारों में चांदनी चौक, करोल बाग, सदर बाजार, लाजपत नगर आदि बाजार शामिल हैं। इन बाजारों में सिर्फ शादी की हीं नहीं बल्कि अन्य सामानों की भी खरीदारी कर सकते हैं।

दिल्ली के मार्केट
दिल्ली में शादी की शॉपिंग के लिए कई बेस्ट और किफायती बाजार है। इन बाजारों में आपको हर दाम में कपड़े मिल जाएंगे। यहां कई ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न और स्टाइलिश हर तरह के कपड़े मिल जाएंगे। इसके अलावा इन बाजारों से आप ज्वेलरी आदि की भी खरीदारी कर सकते हैं। ये बाजार हैं:

चांदनी चौक बाजार
चांदनी चौक दिल्ली के सबसे फेमस बाजारों में से एक है। यहां पर ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न डिजाइन में भी कपड़े के कई ऑप्शन मिल जाएंगे। शादी की शॉपिंग के लिए यह बेस्ट मार्केट है। इस मार्केट में शादी के लिए लहंगा, ज्वेलरी, साड़ी, सूट, शेरवानी की बहुत सी रेंज मिल जाएंगी। यहां पर आपको हर बजट के कपड़े मिलेंगे।

करोल बाग मार्केट
करोल बाग भी दिल्ली के फेमस बाजारों में से एक है। यहां पर आपको नए और पुराने डिजाइन के कपड़े मिल जाएंगे। शादी की शॉपिंग करने के लिए यह मार्केट अच्छा विकल्प है। यहां पर आपको अच्छे दाम में कपड़ों की बहुत वैरायटी देखने को मिल जाएगी।

सदर बाजार
सदर बाजार से आप सस्ते दाम में शानदार साड़ी से लेकर लहंगे और अन्य कपड़े भी ले सकते हैं। यहां भी आपको कपड़ों की शानदार डिजाइन मिल जाएंगी। साथ ही इस मार्केट में आपको कम बजट में अच्छी क्वालिटी के कपड़ें मिल जाएंगे।

लाजपत नगर बाजार
लाजपत नगर मार्केट में स्टाइलिश और किफायती विकल्प मिल जाएंगे। इस मार्केट से आप शादी की शॉपिंग कर सकते हैं। साथ ही यहां आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स के कपड़े जैसे इंडो-वेस्टर्न, अनारकली ड्रेस आदि मिल जाएंगे। इस मार्केट में हर दाम के कपड़े और हर तरह की डिजाइन देखने को मिल जाएगी।

पंजाबी बाग
पंजाबी बाग मार्केट भी शादी की खरीदारी के लिए शानदार ऑप्शन है। यहां पर छोटे स्टोर्स से लेकर शोरूम सब है, जहां से आपको कपड़ों की वैरायटी मिल जाएगी। इस मार्केट में भी आप सस्ते से लेकर महंगे सभी तरह के कपड़े मिल जाएंगे।
ये ग्रह है पृथ्वी की बहन,पर नेचर है बिल्कुल अलग
May 16, 2025

अबकी बार 90 पार, नीरज चोपड़ा के करियर के 5 बेस्ट थ्रो

इंग्लैंड दौरे की इंडिया-ए टीम से मिले टेस्ट स्क्वॉड के 4 संकेत

RCB का खेल बिगाड़ सकती है KKR की ये प्लेइंग-11

इंग्लैंड दौरे पर इस पाकिस्तानी खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं यशस्वी जायसवाल

Photos: दुनिया का एकमात्र ऐसा देश, जिसके एक कोने में सूरज ढलता है तो दूसरे में उगता है, कहलाता है भारत का सच्चा मित्र

Doha Diamond League: 3000 मीटर स्टीपलचेस में भारत की पारुल चौधरी ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Delhi: कचरा मुक्त घोषित हो गए दिल्ली के ये पांच मार्केट, जो फेंका कूड़ा तो कटेगा चालान

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने की समीक्षा

IPS अधिकारी आरती सिंह बनीं मुंबई की पहली संयुक्त पुलिस आयुक्त खुफिया

दो साल लगेंगे, संभावित टेस्ट कप्तान पर सुनील गावस्कर की तीखी टिप्पणी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited