Aligarh-Agra Highway: मिलने वाली है ताजनगरी से तालानगरी, 4 लेन हाईवे से चंद मिनट में पहुंच जाएंगे आगरा से अलीगढ़

Aligarh-Agra Highway: आगरा से अलीगढ़ के बीच प्रस्तावित फोर लेन हाईवे (Four Lane Highway) के निर्माण में 2385 करोड़ रुपये का बजट (Budget) खर्च किया जाएगा। इस हाईवे के निर्माण से अलीगढ़, हाथरस और आगरा का यातायात सुगम होगा। आइये जानते हैं इस हाईवे की खासियत क्या है और यहा कहां-कहां से होकर गुजरेगा?

01 / 07
Share

​65 किमी. लंबा आगरा-अलीगढ़ हाईवे​

तालानगरी यानी अलीगढ़ और ताजनगरी यानी आगरा देश दुनिया में विख्यात हैं। जल्द ही दोनों शहरों के बीच यातायात सुगम होने वाला है। जी, हां दोनों शहरों के बीच प्रस्तावित 4 लेन हाईवे के लिए धनराशि का सरकार ने बजट में इंतजाम कर दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि हाईवे निर्माण (Highway Construction) का काम अब रफ्तार पकड़ेगा। 65 किलोमीटर लंबे हाईवे के लिए 2385 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है।

02 / 07
Share

​डीपीआर हो रही तैयार​

फरवरी 2024 में प्रस्तावित हाईवे के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शेष है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर, समय से जमीन खरीद और डीपीआर (DPR) इत्यादि तैयार हो जाती है तो दो साल के भीतर इस परियोजना का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके खुलने से आगरा और अलीगढ़ के बीच घंटों का सफर मिनटों में बदल जाएगा।

03 / 07
Share

​डिफेंस कॉरिडोर से जुड़ेगा हाईवे​

अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर (Defence Corridor) से जोड़ने के लिए नए हाईवे और इसी के आसपास आर्थिक गलियारा (Economic Corridor) विकसित करने का प्लान है। इसे अलीगढ़ शहर के बाहर से गुजर रहे नेशनल हाईवे (National Highway) बाईपास से जोड़कर निर्माण किया जाएगा। उधर, आगरा में खंदौली के पास यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) से कनेक्ट किया जाएगा। इससे नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) का तीसरा विकल्प हाईवे भी अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर के लिए लाभकारी होगा।

04 / 07
Share

​यहां पहुंचना होगा आसान​

इधर, एनसीआर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के नजदीक विकसित हो रहे जेवर एयरपोर्ट, अलीगढ़-पलवल मार्ग (Aligarh-Palwal Route) पर डिफेंस कॉरिडोर समेत अन्य उद्योग धंधों के विकसित होने से सर्किल में भूमि नहीं बची है। लिहाजा, अलीगढ़-पलवल मार्ग पर यातायात का बोझ अधिक होने या आपात स्थिति में यह हाईवे आगरा और यमुना एक्सप्रेसवे तक सीधे पहुंचने का विकल्प होगा, जो सीधे जेवर एयरपोर्ट से कनेक्ट करेगा।

05 / 07
Share

​एक घंटे में पहुंचेंगे आगरा टू अलीगढ़​

मौजूदा अलीगढ़-आगरा के मध्य 85 किलोमीटर लंबे दो लेन हाईवे पर अक्सर लगने वाले जाम के झाम से छुटकारा मिलेगा। यह हाईवे मडराक, सासनी, हाथरस, सादाबाद, खंदौली होते हुए आगरा को जोड़ता है। अभी अलीगढ़ से आगरा पहुंचने में औसत समय छाई से तीन घंटे लग जाते हैं। पुराने हाईवे पर दो टोल प्लाजा (Toll Plaza) में टोल शुल्क भी चुकाना होता है। लेकिन, नए हाईवे के निर्माण से यात्रा का समय घटकर एक घंटे या उससे भी कम हो सकता है।

06 / 07
Share

​65 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित​

भारतमाला परियोजना (Bharatmala Project) के तहत इस फोरलेन हाईवे का निर्माण दो पैकेज में एनएचएआई करेगा। इसका विकास आर्थिक और इंटर कॉरिडोर के रूप में किया जाएगा। इस हाईटेक मार्ग के निर्माण के लिए कुल 65 गांवों की जमीन का अधिग्रहण होनी है। इसमें अलीगढ़ के 11, हाथरस जिले के 51 गांव और आगरा जिले के तीन गांव की भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। राजस्व विभाग की टीम इसके मानचित्र (Map) पर काम कर रही है।

07 / 07
Share

​किसानों की जमीन हो रही चिन्हित​

अलीगढ़, हाथरस और आगरा के संबधित गांव के किसानों की भूमि का नक्शा और गाटा संख्या जांच परख लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ जिले की कोल ( Kol tehsil) और इगलास तहसील क्षेत्र (Iglas tehsil) में कुल 59.1623 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना तय हुआ है। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। अब किसानों की संख्या और उनकी भूमि की माप संकलित की जा रही है। उसी आधार पर भूमि अध्याप्ति विभाग अधिग्रहित करेगा। इस परियोजना के विकसित में एनएचएआई एक रेलवे ब्रिज, तीन फ्लाईओवर (Flyover) और 55 अंडरपास बनाए जाएंगे।