झुमका नगरी से मायानगरी जाना हुआ बिल्कुल आसान, चलने वाली है Bareilly-Mumbai Sleeper Vande Bharat

Bareilly-Mumbai Sleeper Vande Bharat: बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के लिए तैयारियां चल रही हैं। 1600 किलोमीटर लंबी दूरी तय करने के लिए रेलवे जल्द ही यात्रियों को सौगात दे सकता है। आइये जानते हैं यह हाईस्पीड ट्रेन कितने राज्यों से होकर गुजरेगी।

बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस
01 / 06

​बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस​

बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल और स्पीड ट्रायल जल्द ही शुरू किया जा सकता है। दोनों तरफ से 1600 किलोमीटर दूरी के लिए हाईस्पीड ट्रेन संचालित करने के लिए तारीख निर्धारित की जा सकती है। उधर, सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन भी जल्द शुरू करने की कवायत चल रही है।

मुरादाबाद मंडल की पहली स्लीपर वंदे भारत
02 / 06

​मुरादाबाद मंडल की पहली स्लीपर वंदे भारत

​बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस मुरादाबाद मंडल की यह पहली स्लीपर वंदे भारत होगी। मुरादाबाद में वाशिंग लाइन न होने के कारण इस ट्रेन का संचालन बरेली से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसका नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जा सकता है।

 स्लीपर वंदे भारत का रूट मैप
03 / 06

स्लीपर वंदे भारत का रूट मैप

बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस बरेली, चंदौसी, अलीगढ़, ग्वालियर, झांसी, बीमा, भोपाल, इटारसी, खंडवा, जलगांव, मनमाड़, मुंबई रूट पर लोगों को सफर का आनंद मिलेगा। रेलवे ने इस रूट पर पड़ने वाले रेल खंडो के मंडल के मुख्यालयों को इस संबंध में लिखा जा चुका है। इसके संचालन से पश्चिमी यूपी के लोगों को सहूलियत मिलेगी।और पढ़ें

प्रयागराज-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
04 / 06

प्रयागराज-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस और प्रयागराज-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए रूट तय हो चुके हैं। फिलहाल, रेलवे वैकल्पिक रूटों पर भी काम कर रहा है। अगर, यह ट्रेन जल्द चलने को तैयार होती है तो कानपुर, प्रयागराज समेत पूर्वांचल के अन्य जिलों तक पहुंचना थोड़ा आसान होगा।

स्लीपर वंदे भारत की दिखी झलक
05 / 06

स्लीपर वंदे भारत​ की दिखी झलक

स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का पहला वर्जन कोच फैक्ट्री से ट्रायल के लिए बाहर आया है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि ट्रायल रन पूरा होते ही स्लीपर वंदे भारत रेलवे को सौंपी जा सकती है। इसको लेकर सभी को इंतजार है। सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस को वाया कानपुर सेंट्रल होते हुए रूट मांगा गया है। लेकिन उत्तर मध्य रेलवे ने ट्रेनों का अधिक दबाव होने का हवाला देकर मना कर दिया। हालांकि, बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए वैकल्पिक रूटों पर काम चल रहा है।और पढ़ें

मुंबई जाने वाले लोगों को मिलेगा लाभ
06 / 06

मुंबई जाने वाले लोगों को मिलेगा लाभ

बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस को संचालित करने के लिए रेलवे बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन का इंतजार है। इस ट्रेन का संचालन जल्द ही शुरू हो सकता है। इसके चलने से मुंबई से पश्चिमी यूपी आने वाले यात्रियों का खासा फायदा होगा। अभी मुंबई का सफर काफी मुश्किलों भरा है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited