फ्लाईओवर के मकड़जाल से घिरा है ये शहर, मिनटों में मिलता है शहर का ओर-छोर; जानें कौन है City Of Flyover
City Of Flyover: शहरी क्षेत्र को जाम से मुक्त रखने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कर लोगों को सहूलियत प्रदान की जा रही है। खासकर, बड़े शहरों में रिंग रोड या फ्लाईओवर विकसित कर वाहनों को रफ्तार दी गई। तो क्या आप जानते हैं कि भारत के किस शहर में सबसे अधिक फ्लाईओवर हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको सिटी ऑफ फ्लाईओवर के बारे में बताते हैं।

फ्लाईओवर का मकड़जाल
भारत में शहरों में सड़क परिवहन को दुरुस्त रखने और जाम के झाम से मुक्त रहने के लिए परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं। इसमें सबसे अधिक रिंग रोड और फ्लाईओवर कारगर साबित हुए हैं, जिनके निर्माण से स्थानीय लोगों के साथ अन्य वाहन चालकों को सहूलियत मिलती है। कई शहरों में फ्लाईओवर का मकड़जाल तैयार कर लोगों का सफर आसान बनाया गया है।

सिटी ऑफ फ्लाईओवर
भारत में कई शहरों की पहचान उसके इंफ्रास्ट्रक्चर से होती है। इनमें रोड कनेक्टिविटी, अंडरपास और फ्लाईओवर मुख्य होते हैं। तो आज हम बात उस शहर की करने जा रहे हैं, जहां सबके अधिक फ्लाईओवर जिसे सिटी ऑफ फ्लाईओवर कहा जाता है।

272 फ्लाईओवर
जी, हां चेन्नई शहर को सिटी ऑफ फ्लाईओवर कहा जाता है। क्योंकि, यहां पर सबसे अधिक फ्लाईओवर हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस शहर में 272 ब्रिज, आरओबी, आरयूबी हैं। इनमें से कई फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जारी है, इन एलिवेटेड और अंडरपास से शहर का यातायात बेहद स्मूथ है।

चेन्नई में सबसे ज्यादा फ्लाईओवर
एक रिपोर्ट के हवाले से पता चला है कि चेन्नई का काठीपाड़ा फ्लाईओवर सबसे मशहूर है। यह फ्लाईओवर अपने आकर्षक डिजाइन के लिए प्रसिद्ध है, जिसका आकार घास पत्ती की तरह है। ऊपर से देखने में यह बेहद खूबसूरत है, जो लोगों का मन मोह लेता है। यही वजह है कि इस फ्लाईओवर को कुछ छोटी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाया गया है।

चेन्नई पर यातायात का बोझ
दरअसल, चेन्नई शहर पर यातायात का काफी दबाव है। ट्रैफिक प्रेशर के चलते अक्सर शहरी क्षेत्र में जाम की स्थिति रहती है। लिहाजा, इस समस्या से निपटने के लिए अधिक से अधिक फ्लाईओवर का निर्माण किया गया, जिससे यहां सड़क यातायात को सिग्नल फ्री किया जा सके। इन फ्लाईओवर से वाहन चालक कम से कम समय में शहर के कोने-कोने तक पहुंचते हैं।

दिल्ली में कितने फ्लाईओवर
यही कारण है कि चेन्नई को फ्लाईओवर का शहर कहा जाता है। हालांकि, दिल्ली में आपको कई फ्लाईओवर देखने को मिलेंगे, जो दिल्ली को जाम फ्री करने में मदद करते हैं। दिल्ली के अंदर माहामया फ्लाईओवर, आईपी फ्लाईओवर, बदरपुर फ्लाईओवर, शादीपुर फ्लाईओवर, शास्त्री पार्क फ्लाईओवर, आजादपुर फ्लाईओवर, ब्रिटानिया फ्लाईओवर, मुकुंदपुर फ्लाईओवर, राजा गार्डेन फ्लाईओवर, कर्मपुरा फ्लाईओवर समेत कई अन्य छोटे बड़े फ्लाईओवर हैं, जो शहर का सफर आसान बनाते हैं।

टेस्ट से संन्यास के बाद इस दिन मैदान पर उतरेंगे विराट कोहली, जानें आरसीबी का पूरा शेड्यूल

रिलायंस की मालकिन कोकिलाबेन अंबानी पहनती हैं ऐसी खास साड़ियां, इस रंग से है खूब लगाव

मैं उससे बात करूंगा, कोहली के रिटायरमेंट पर बचपन के कोच ने दिया पहला रिएक्शन

मशीन से भी तेज काम करेगा आपका लिवर, बस जीवनशैली में शामिल कर लें ये आदतें, बॉडी डिटॉक्स में भी मिलेगा फायदा

किस स्कूल से पढ़े हैं भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, जानें 10वीं में कितने थे नंबर

'घबराएं नहीं भारत के पास है पर्याप्त खाद्यान्न भंडार...' बोले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

Ranchi Street Food: रांची में यहां मिलता है 'समोसा चाट', टॉप क्वालिटी के साथ मस्त है इसका दाम, स्वाद ऐसा कि पेट भर जाएगा लेकिन मन नहीं...

DGMO Talk: घटाई जाए सैनिकों की संख्या...भारत, पाकिस्तान डीजीएमओ के बीच हुई अहम बातचीत, इन बातों पर फोकस

Pune: पुणे में मेडिकल कॉलेज के छात्र ने गला रेतकर की आत्महत्या, तनाव बना सुसाइड की वजह

सीमापुरी में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, भागने की कोशिश में पकड़े गए बदमाश, जनता ने जमकर की पिटाई
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited