Delhi में सबसे ज्यादा ठंड कहां पड़ती है? माइनस 2 डिग्री भी पहुंच चुका है तापमान

दिल्ली की सर्दियां तो बहुत ही मशहूर हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में इतनी ठंड पड़ती है कि इसको लेकर बॉलीवुड की फिल्म में 'दिल्ली की सर्दी' नाम से गाना तक बन चुका है। इसके बावजूद आप जानना चाहते होंगे कि आखिर दिल्ली के किस इलाके में सबसे ज्यादा ठंड पड़ती है? तो फिर देर किस बात की, चलो जानते हैं।

01 / 07
Share

इंडिया गेट का हाल

बात दिल्ली के सबसे ठंडे इलाकों की हो तो दिल्ली में खुला इलाका होने की वजह से लोगों को लग सकता है कि इंडिया गेट के आसपास सबसे ज्यादा ठंड पड़ती होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। इंडिया गेट पर ठंडी हवा परेशान जरूर करती है।

02 / 07
Share

धौला कुआं का हाल

दिल्ली के बाहरी इलाकों में कई खुले इलाकों में तापमान बहुत कम होता है। धौला कुआं के आसपास पहाड़ी और जंगल हैं और यहां भी बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है। लेकिन धौला कुआं भी दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका नहीं है।

03 / 07
Share

लोदी रोड इलाके में ठंड

दिल्ली के लोदी रोड इलाके में भी बहुत ज्यादा ठंड होती है। यहां पर सर्दियों में 3.1 डिग्री तक तापमान गिर जाता है। यहां रहने वाले और यहां से गुजरने वालों को यहां की ठंड का अनुभव होता है।

04 / 07
Share

यहां 1.5 पहुंच चुका तापमान

दिल्ली का रिज इलाका इस केंद्र शासित प्रदेश के सबसे ठंडे इलाकों में से एक है। यहां पर सर्दियों में कड़ाके की ठंड पड़ती है। इतिहास में यहां पर 1.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया जा चुका है।

05 / 07
Share

सफदरजंग में माइनस में तापमान

दिल्ली का सफदरजंग इलाका तापमान के लिहाज से काफी सेंसिटिव है। यहां पर गर्मियों में जबरदस्त गर्मी और सर्दियों में कड़ाके की ठंड पड़ती है। सफदरजंग में आजादी के -0.6 डिग्री तापमान भी दर्ज किया जा चुका है।

06 / 07
Share

आयानगर के तापमान का हाल

दक्षिण दिल्ली में कुतुब मीनार के पास मौजूद आया नगर भी तापमान के लिहाज से बहुत सेंसिटिव है। यहां पर पठारी इलाका होने के साथ ही जंगल भी हैं और यहां पूर्व में -1.3 डिग्री तापमान दर्ज हो चुका है।

07 / 07
Share

पालम है सबसे ठंडा इलाका

बात करें दिल्ली के सबसे ठंडे इलाके की तो यहां पालम क्षेत्र में सबसे ज्यादा ठंड पड़ती है। इस खुले इलाके में साल 1967 में -2.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हो चुका है।