Namo Bharat: मेरठ में तैयार हुआ एक और स्टेशन, खुलने वाला है शताब्दी नगर नमो भारत रूट; सीधे कनेक्ट होंगे दिल्ली-गाजियाबाद
Namo Bharat: दिल्ली वाया गाजियाबाद सीधे मेरठ के अंदरूनी हिस्से को कनेक्ट करने वाला नमो भारत रैपिड रेल रूट लगभग तैयार है। मेरठ साउथ से अगला शताब्दी नगर स्टेशन निर्माण के अंतिम दौर में है। 6 किलोमीटर लंबे इस खंड में ट्रैक और ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHI) लाइन का काम पहले ही पूर्ण कर लिया गया है। शताब्दी नगर स्टेशन के चालू होते ही नमो भारत ट्रेन मेरठ के भीतरी इलाकों को सीधे जोड़ देगी।

शताब्दी नगर स्टेशन तैयार
Namo Bharat: दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर (Delhi-Ghaziabad-Meerut Rapid Rail Corridor) के तहत बन रही नमो भारत ट्रेन जल्द ही मेरठ के मुख्य शहर तक दौड़ने लगेगी। न्यू अशोक नगर (New Ashok Nagar) से मेरठ साउथ (Meerut South) तक पहले ही 55 किलोमीटर का ट्रैक चालू हो चुका है और अब शताब्दी नगर स्टेशन तक रैपिड रेल पहुंचने की तैयारी में है। इस स्टेशन पर निर्माण और फिनिशिंग से जुड़ा कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 6 किलोमीटर लंबे इस खंड में ट्रैक और ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHI) लाइन का काम पहले ही पूर्ण कर लिया गया है। शताब्दी नगर स्टेशन के चालू होते ही नमो भारत ट्रेन मेरठ के भीतरी इलाकों को सीधे जोड़ देगी।

शताब्दी नगर स्टेशन की खासियत
शताब्दी नगर स्टेशन तकनीकी रूप से बेहद खास है। 215 मीटर लंबा, 30 मीटर चौड़ा और 15 मीटर ऊंचा यह स्टेशन न केवल नमो भारत बल्कि मेरठ मेट्रो (Meerit Metro) का भी प्रमुख ठहराव होगा। इस स्टेशन पर दो एंट्री-एग्जिट गेट बनाए गए हैं, जो लगभग तैयार हो चुके हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। शताब्दी नगर, मेरठ साउथ के बाद नमो भारत ट्रेन का अगला ठहराव होगा, जिससे हापुड़ की ओर जाने वाले यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा, खासकर बिजली बंबा बाईपास से हापुड़ की तरफ़ जाने वालों को। इसके अलावा ब्रह्मपुरी, रेल विहार, पंचवटी एन्कलेव, सुपरटेक पाम ग्रीन, जलवायु टॉवर और आस-पास की अन्य रिहायशी कॉलोनियों के लोग भी इस स्टेशन से लाभान्वित होंगे। स्टेशन के पास मौजूद औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए भी यह सुविधा काफी राहत लेकर आएगी।

शताब्दी नगर स्टेशन तक चलेगी नमो भारत
शहर में पहली बार देश में ऐसा होगा जब एक ही ट्रैक और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर सेमी हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन और मेट्रो ट्रेन दौड़ेंगी। यह कदम भारत के शहरी परिवहन क्षेत्र में एक नई शुरुआत है। शताब्दी नगर मेरठ मेट्रो का चौथा स्टेशन होगा और इस खंड पर नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) द्वारा ट्रायल रन किए जा रहे हैं। इससे यात्रियों को मेरठ साउथ से आगे मेट्रो की सुविधा भी मिलेगी।

परतापुर स्टेशन की खासियत
मेरठ मेट्रो का अगला स्टॉप परतापुर स्टेशन है, जो सिर्फ मेट्रो ट्रेन के लिए है। इस स्टेशन की लंबाई करीब 75 मीटर है और यहां नमो भारत का स्टॉप नहीं होगा। परतापुर मेट्रो स्टेशन के पास भारतीय रेलवे का परतापुर रेलवे स्टेशन भी स्थित है, जिससे इंटरकनेक्टिविटी और बेहतर होगी। इसके बाद रिठानी मेट्रो स्टेशन आता है, जो औद्योगिक क्षेत्रों के करीब है। रिठानी स्टेशन पर भी फिनिशिंग कार्य तेज़ी से हो रहा है। स्टेशन की लंबाई 75 मीटर और ऊँचाई 15 मीटर है। यहां दो एंट्री-एग्जिट बनाए गए हैं, जिनमें से एक लगभग तैयार है। साथ ही स्टेशन के तकनीकी कमरे भी पूरी तरह बन चुके हैं। मेरठ मेट्रो को खासतौर पर आधुनिक और यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। स्टेनलेस स्टील से बने अत्याधुनिक कोच की चौड़ाई 3.2 मीटर और लंबाई 22 मीटर है। तीन कोच की एक मेट्रो ट्रेन में करीब 175 सीटें हैं और कुल 700 से अधिक यात्री एक साथ सफर कर सकेंगे। आरामदायक 2x2 स्टाइल की सीटें, सामान रखने के लिए रैक, खड़े यात्रियों के लिए ग्रैब हैंडल, और आधुनिक इंटीरियर इसकी विशेषताएं हैं।

मेक इन इंडिया' पहल
यह पूरी परियोजना 'मेक इन इंडिया' पहल का शानदार उदाहरण है, जिसमें सभी कोच और तकनीकी सिस्टम भारत में ही डिज़ाइन और निर्मित किए गए हैं। ऊर्जा की बचत को ध्यान में रखते हुए इसमें रिजेनेरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम और स्वचालित ट्रेन नियंत्रण तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। यात्रियों के लिए चार्जिंग पोर्ट, पुश बटन दरवाजे, इंडिकेशन लाइट, बड़े इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले, सीसीटीवी कैमरे, टॉक बैक सिस्टम और इमर्जेंसी अलार्म जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यूरोपीय ट्रेन नियंत्रण प्रणाली (ETCS) लेवल 2 सिग्नलिंग के साथ यह देश का पहला प्रोजेक्ट होगा, जिसमें लॉन्ग टर्म इवोल्यूशन (LTE) आधारित हाइब्रिड लेवल-3 तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।

भारत के अलावा सिर्फ एक और देश के पास है ब्रह्मोस मिसाइल, लेकिन वो रूस नहीं है

खत्म हुआ सस्पेंस, इस दिन से शुरू होगा एशिया कप 2025

सोने से पहले अगर खा ली ये चीज तो रातभर नींद के लिए तरसेंगे, दूरी बनाने में ही समझदारी, वरना बदले रहेंगे करवट

न रोहित न धोनी, आकाश चोपड़ा ने बनाई टेस्ट में टीम इंडिया की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

इस हसीना के लिए अजय देवगन ने किया था रवीना को डंप!! बौखलाई एक्ट्रेस ने कहा था-'जेब्रा जैसे होंगे बच्चे...'

डॉक्टर्स डे कॉन्क्लेव में नजर आई स्वास्थ्य सेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता, स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है देश

रीढ़ की हड्डी की चोट का हो सकेगा इलाज, बैज्ञानिकों बना लिया इम्प्लांटेबल डिवाइस, रिसर्च में भी पाया गया कारगर

Bike Taxi: कर्नाटक में 'बाइक टैक्सी' पर प्रतिबंध, परेशान सवारियों ने की भूख हड़ताल, CM को लिखा Open Letter

30 जून के पंचांग से जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल का समय, जानें आज कौन सा व्रत है?

कल का मौसम 30 June 2025 : घनघोर घटाएं करेंगी बारिश मूसलाधार, बादल फटने के साथ आएगा तूफान! वज्रपात-लैंडस्लाइड से सावधान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited