अपने गुस्से के लिए पहचाने जाने वाले ऋषि दुर्वासा का आश्रम है यहां, आना न भूलें
संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से महा कुम्भ मेले का आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान आप भी संगम पर महाकुंभ स्नान करके पुण्य कमाने आ रहे हैं तो अपने गुस्से के लिए विख्यात ऋषि दुर्वासा के आश्रम का दौरान करना न भूलें। आश्रम के बारे में पूरी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं।

रुद्र अवतार दुर्वासा ऋषि
मान्यता के अनुसार महर्षि अत्रि और परमसती अनुसुइया के घनघोर तप के फलस्वरूप स्वयं भगवान शिव ही दुर्वासा जी के रूप में दत्तात्रेय एवं चंद्रमा के साथ अवतीर्ण हुए। मंदिर में दुर्वासा जी के साथ शिवलिंग, पार्वती जी और गणेश जी की प्रतिमाएं हैं।

कहां है दुर्वासा ऋषि आश्रम
ऋषि दुर्वासा का आश्रम प्रयागराज से करीब 25 किमी दूर ककरा गांव में है। यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। इस आश्रम को महर्षि दुर्वासा की तपोस्थली माना जाता है और यह भक्तों की आस्था का केंद्र है।

क्रोध और तपस्या के लिए प्रसिद्ध
ऋषि दुर्वासा ने कठोर तप करके सिद्धियां हासिल की थी। वह अपने क्रोध के कारण ज्यादा प्रसिद्ध हुए। रामायण काल से लेकर महाभारत काल तक उनके क्रोध की कई कहानियां प्रसिद्ध हैं।

आश्रम का आध्यात्मिक वातावरण
प्रयागराज में मौजूद महर्षि दुर्वासा के आश्रम का वातावरण बेहद शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक है। यहां का वातावरण भक्तों को ध्यान और साधना के लिए प्रेरित करता है। भक्त यहां पर नियमित रूप से पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान के लिए आते हैं। दुर्वासा जयंती पर यहां विशेष आयोजन होते हैं।

शिव और दुर्वासा की पूजा करने आते हैं भक्त
महर्षि दुर्वासा का आश्रम हनुमानगंज से 7 किलोमीटर दूर है। यहां पहुंचना आसान है और भक्त भगवान शिव व दुर्वासा ऋषि की पूजा कर अपनी मनोकामनाएं पूरी करने की प्रार्थना करने यहां आते हैं।

मेले का आयोजन भी होता है
सावन और कार्तिक के महीनों में यहां पर विशेष मेले का आयोजन भी होता है। इस दौरान बड़ी संख्या में यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।

IPL 2025 के नए कार्यक्रम में ये हैं 5 बड़े मैच, इनसे प्लेऑफ की रेस होगी रोमांचक

सिर्फ स्पीति घूमकर मत लौट आना, यहां बर्फ की गुफा में खाओ मोमोज, शीश महल से नहीं है कम

पेट में जाते ही फैट कटर बन जाती हैं ये 5 चीजें, तेजी से पिघलने लगता है सालों से जमा फैट

ग्रीन टी पीकर करना है वेट लॉस, नोट कर लें पीने का सही समय, मक्खन जैसे पिघलेगी जिद्दी चर्बी

दिल से दिमाग तक सब लगा लिया मगर गणित का 88 नहीं दिखा, क्या आपमें है ढूंढ़ने का दम

Tata Steel Q4 Result: चौथी तिमाही में दोगुना हुआ टाटा स्टील का मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान, जानिए कितना मिलेगा प्रति शेयर

Faridabad: तांत्रिक के फेर में महिला ने बच्चे को नहर में फेंका, बेटे को समझ बैठी थी 'जिन्न'

आत्महत्या या हादसा! दिल्ली में जहरीले धुएं ने निगली 3 जिंदगियां, एक की हालत गंभीर

असम पंचायत चुनाव में प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही बीजेपी, कांग्रेस सहित बाकी दल छूटे बहुत पीछे

'Jhanak' सीरियल छोड़ रही हैं Hiba Nawab, 20 साल का लीप आने के बाद लिया बड़ा फैसला
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited