​Fastest Vande Bharat: पटरियों पर गर्दा उड़ाती है सबसे तेज वंदे भारत एक्सप्रेस, स्पीड में फेल हैं राजधानी-शताब्दी!​

Fastest Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या में लगातार इजाफा कर रही है। इनमें से कुछ हाईस्पीड तो कई सेमी हाईस्पीड ट्रेनें हैं। आज हम आपको भारत की सबसे तेज वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के बारे में बताते, जिसे पहली 2019 में लॉन्च किया गया था।

Fastest Vande Bharat Express Train of India you Need to know Speed Ticket Price And Time Schedule
01 / 07

Fastest Vande Bharat Express Train of India you Need to know Speed Ticket Price And Time Schedule

देश के बड़े से लेकर छोटे शहरों के यात्रियों का ख्याल रखते हुए वंदे भारत ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है। अब तक देशभर के विभिन्न रूटों पर करीब 66 जोड़ी वंदे भारत संचालित की जा रही हैं। ये ट्रेनें राजधानी और शताब्दी को स्पीड में टक्कर दे रही हैं।

वंदे भारत ट्रेन के बारे में जानिए
02 / 07

वंदे भारत ट्रेन के बारे में जानिए

लग्जरी सुविधाओं से लैस वंदे भारत ट्रेनें यात्रियों को खूब भा रही हैं। ये हाईस्पीड ट्रेनें कम समय में लंबी दूरी तक का सफर आसानी से करा रही हैं। देश की सबसे तेज रफ्तार से रोमांचित करने वाली वंदे भारत ट्रेन की स्पीड और समय सारणी के साथ टिकट किराया भी आपको बताते चलते हैं।

भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन
03 / 07

​भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन​

भारत की सबसे तेज हाई स्पीड वंदे भारत नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई जा रही है। साल 2019 में यही वो पहली वंदे भारत ट्रेन लॉन्च की गई थी, जिसने देश में रफ्तार का रोमांच पेश किया। इस वंदे भारत एक्सप्रेस संख्या (22435/22436) ट्रेन की एवरेज स्पीड 96.37 KM/घंटा है।

8 घंटे में पूरा होता है सफर
04 / 07

8 घंटे में पूरा होता है सफर

यह ट्रेन 771 किलोमीटर की दूरी महज 8 घंटे में कवर करती है। इस वंदे भारत का एसी चेयर कार का किराया 1750 रुपये है। वहीं, एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार का किराया 3303 रुपये है। इस ट्रेन के उद्घाटन से काशी बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने वाले भक्तों के लिए काफी सहूलियत मिल रही है।

 सप्ताह में 6 दिन देती है सेवा
05 / 07

सप्ताह में 6 दिन देती है सेवा

ट्रेन संख्या (22435/22436) गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत चलती है। इस दौरान बीच में यह कानपुर और प्रयागराज में ठहराव लेती है। इसके बाद सीधे यह वाराणसी जंक्शन में स्टाप लेती है। यह भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन थी।

पहली वंदे भारत का शेड्यूल
06 / 07

पहली वंदे भारत का शेड्यूल

वाराणसी कैंट से यह ट्रेन दोपहर 3 बजे खुलकर 4 बजकर 35 मिनट पर प्रयागराज जंक्शन पर पहुंचती है। प्रयागराज से चलकर कानपुर 6 बजकर 30 मिनट पर पहुंचती है। आखिरी स्टेशन दिल्ली को रात्रि 11 बजे टच करती है। यानी यात्री दिन में यात्रा शुरू कर आधी रात से पहले दिल्ली पहुंच जाएंगे।

दूसरी वंदे भारत की टाइमिंग
07 / 07

दूसरी वंदे भारत की टाइमिंग

वाराणसी से दिल्ली के बीच दूसरी वंदे भारत ट्रेन (22415/22416) को सुबह वाराणसी कैंट से 6 बजे संचालित किया जाता है, जो 7 बजकर 30 मिनट पर प्रयागराज, 9 बजकर 26 मिनट पर कानपुर और दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर अपने आखिरी गंतव्य दिल्ली पहुंच जाती है। यह मंगलवार छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलती है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited