एक-दो नहीं, 374 साल पुराना है दिल्ली का चांदनी चौक; जानें इसका इतिहास

तंग गलियां, भीड़भाड़, शोरगुल, कपड़े, आभूषण, मसालों की खुशबू और जायकेदार खाना... जब एक सब कुछ एक साथ मिल जाए, तो समझिए कि आप पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक पहुंच गए हैं। चांदनी चौक, एक ऐसी जगह, जो कपड़े, आभूषण, खाना, मसाले जैसे चीजों के लिए देशभर में मशहूर है। यहां कई सारे मार्केट हैं, जो लोगों को खूब पसंद आता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर चांदनी चौक का नाम कैसे पड़ा या यह कितना पुराना या फिर चांदनी चौक को किसने बसाया होगा... आज हम आपको इन्हीं सारे सवालों के जवाब देंगे।

01 / 06
Share

चांदनी चौक

चांदनी चौक- कहा जाता है कि अगर आप पहली बार दिल्ली आए और चांदनी चौक नहीं गए, तो आपका दिल्ली आना बेकार माना जाएगा। यानी कि दिल्ली को जानना है, तो आपको चांदनी चौक जरूर घूमना चाहिए।

02 / 06
Share

मुगल काल की यादें

चांदनी चौक, भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का एक ऐतिहासिक मार्केट है। इस चौक को दिल्ली का दिल भी कहा जाता है। चांदनी चौक में मुगल काल की यादें आज भी जीवंत हैं। इसकी संकरी गलियां, रंग-बिरंगे सामान, और यहां का माहौल, इसे दुनिया भर के लोगों के लिए एक आकर्षक जगह बनाते हैं।

03 / 06
Share

कब हुआ था निर्माण

चांदनी चौक का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने 1650 में करवाया था। कहा जाता है कि शाहजहां ने अपनी बेटी के लिए चांदनी चौक बनवाया था। उस वक्त से ही यह एक बाजार था, जो नहरों और फव्वारों से घिरा हुआ था।

04 / 06
Share

सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक

आपको बता दें कि चांदनी चौक न केवल एक व्यापारिक केंद्र है, बल्कि यह दिल्ली की सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। यहां आपको विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग मिलेंगे। चांदनी चौक में कई मंदिर, मस्जिदें और गुरुद्वारे हैं।

05 / 06
Share

क्यों फेमस है चांदनी चौक?

चांदनी चौक में आपको कपड़े, जूते, इलेक्ट्रॉनिक्स, मसाले, मिठाई, और बहुत कुछ मिलेगा। यहां की दुकानें रंग-बिरंगे सामानों से भरी हुई हैं और आप यहां अलग-अलग सामान खरीद सकते हैं।

06 / 06
Share

जरूर जाएं चांदनी चौक

खाने के मामले में चांदनी चौक का क्या ही जवाब है। यहां आपको दिल्ली के पारंपरिक व्यंजन मिलेंगे। यहां आप कचौड़ी, समोसे, चाट, और अन्य कई तरह के स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं। यह एक ऐसा स्थान है, जो आपको दिल्ली की संस्कृति और इतिहास से रूबरू कराएगा।