कितनी संपत्ति के मालिक हैं CM नीतीश कुमार, कई मंत्री इनसे आगे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी संपत्ति का खुलासा करते हुए बताया है कि उनके पास कुल 1.64 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। बिहार सरकार की वेबसाइट पर 31 दिसंबर को साझा किए गए विवरण के अनुसार, मुख्यमंत्री के पास 21,052 रुपये नकद और विभिन्न बैंक खातों में लगभग 60,811.56 रुपये की जमा राशि है।

नीतीश कुमार के पास कितनी संपत्ति?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास 1.64 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। कुमार ने अपनी संपत्ति का खुलासा करते हुए यह जानकारी दी। बिहार सरकार की वेबसाइट पर 31 दिसंबर को साझा किए गए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों की संपत्ति के विवरण के अनुसार, कुमार के पास 21,052 रुपये नकद और विभिन्न बैंक खातों में करीब 60,811.56 रुपये जमा हैं।

संपत्ति का विवरण देना अनिवार्य
नीतीश कुमार सरकार ने मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों के लिए हर वर्ष के आखिरी दिन अपनी संपत्ति और देनदारियों का खुलासा करना अनिवार्य कर दिया है। खुलासे के अनुसार, कई मंत्री मुख्यमंत्री से ज्यादा अमीर हैं। विवरण में बताया गया कि कुमार के पास कुल चल संपत्ति करीब 16.97 लाख रुपये जबकि 1.48 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

दिल्ली में एक आवास
मुख्यमंत्री के पास नयी दिल्ली के द्वारका में एक सहकारी आवास सोसायटी में केवल एक आवासीय फ्लैट है। मुख्यमंत्री के पास 2023 में 16,484,632.69 रुपये की चल और अचल संपत्ति थी।

सम्राट चौधरी कितने अमीर हैं?
जानकारी के अनुसार, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास 6,70,000 रुपये नकद जबकि उनकी पत्नी कुमारी ममता के पास 5,70,000 रुपये नकद हैं। चौधरी के पास चार लाख रुपये की राइफल भी है और उनके पास 8.28 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति भी है।

विजय सिन्हा के पास कितने पैसे?
बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास 2.42 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी के पास 3.32 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। सिन्हा के पास नकदी नहीं है लेकिन उनके पास 77,181 रुपये की रिवॉल्वर भी है।

मंत्रियों ने दिया संपत्ति विवरण
बिहार के अन्य मंत्री जिन्होंने अपनी संपत्ति घोषित की है, उनमें सुमित कुमार सिंह (विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा), सुनील कुमार (शिक्षा), मंगल पांडे (स्वास्थ्य), रत्नेश सदा (एससी/एसटी कल्याण), लेशी सिंह (खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण), जयंत राज (भवन निर्माण), नीरज कुमार सिंह (लोक स्वास्थ्य और अभियंत्रण), जमा खान (अल्पसंख्यक कल्याण), शीला कुमारी (परिवहन), मदन सहनी (समाज कल्याण) शामिल हैं।

काली जुबान वाला कौन सा है जानवर, जिसने भी उसका नाम सुना वो चौंक ही गया, आप भी दंग रह जाएंगे

क्या सच में छिपकली को भगाने में असरदार है मोर पंख! यहां जान लें Lizards के दूर भागने के कारण

TV से दूर अब K-Drama में हाथ आजमाएंगी Hina Khan! क्यूट फोटोज देख BTS फैंस भी खूब लुटाएंगे प्यार

मिनटों में टच करेंगे पटना से गया, खुलने वाला है मीठापुर-पुनपुन 4 लेन एलिवेटेड रोड! इतने KM/घंटे होगी रफ्तार

जब कोई रास्ता ना दिखे तो याद कर लें सुशांत सिंह राजपूत की ये बातें, जरूर मिलेगी सफलता

Baghpat News: बागपत में बकरीद से पहले बकरा चोरी का मामला, कार में बकरे भरकर भागे बदमाश, CCTV में कैद हुए चोर

तिरंगे में कितने रंग होते हैं? मासूम छात्र का जवाब सुनकर खुद भावुक हो गए टीचर, देखें ये वीडियो

सलमान खान की लटकती तोंद देखकर चिंतित हुए फैंस, बोले 'प्लीज हेल्थ का ध्यान...'

भारत में लॉन्च हुआ Motorola का नया फोल्डेबल फोन, डिजाइन देख करेंगे खरीदने की तैयारी!

गोविंदा के करियर को लेकर पत्नी सुनिता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'कुछ लोग उनकी जिंदगी बर्बाद...'
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited