कितनी संपत्ति के मालिक हैं CM नीतीश कुमार, कई मंत्री इनसे आगे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी संपत्ति का खुलासा करते हुए बताया है कि उनके पास कुल 1.64 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। बिहार सरकार की वेबसाइट पर 31 दिसंबर को साझा किए गए विवरण के अनुसार, मुख्यमंत्री के पास 21,052 रुपये नकद और विभिन्न बैंक खातों में लगभग 60,811.56 रुपये की जमा राशि है।


नीतीश कुमार के पास कितनी संपत्ति?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास 1.64 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। कुमार ने अपनी संपत्ति का खुलासा करते हुए यह जानकारी दी। बिहार सरकार की वेबसाइट पर 31 दिसंबर को साझा किए गए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों की संपत्ति के विवरण के अनुसार, कुमार के पास 21,052 रुपये नकद और विभिन्न बैंक खातों में करीब 60,811.56 रुपये जमा हैं।


संपत्ति का विवरण देना अनिवार्य
नीतीश कुमार सरकार ने मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों के लिए हर वर्ष के आखिरी दिन अपनी संपत्ति और देनदारियों का खुलासा करना अनिवार्य कर दिया है। खुलासे के अनुसार, कई मंत्री मुख्यमंत्री से ज्यादा अमीर हैं। विवरण में बताया गया कि कुमार के पास कुल चल संपत्ति करीब 16.97 लाख रुपये जबकि 1.48 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।
दिल्ली में एक आवास
मुख्यमंत्री के पास नयी दिल्ली के द्वारका में एक सहकारी आवास सोसायटी में केवल एक आवासीय फ्लैट है। मुख्यमंत्री के पास 2023 में 16,484,632.69 रुपये की चल और अचल संपत्ति थी।
सम्राट चौधरी कितने अमीर हैं?
जानकारी के अनुसार, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास 6,70,000 रुपये नकद जबकि उनकी पत्नी कुमारी ममता के पास 5,70,000 रुपये नकद हैं। चौधरी के पास चार लाख रुपये की राइफल भी है और उनके पास 8.28 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति भी है।
विजय सिन्हा के पास कितने पैसे?
बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास 2.42 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी के पास 3.32 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। सिन्हा के पास नकदी नहीं है लेकिन उनके पास 77,181 रुपये की रिवॉल्वर भी है।
मंत्रियों ने दिया संपत्ति विवरण
बिहार के अन्य मंत्री जिन्होंने अपनी संपत्ति घोषित की है, उनमें सुमित कुमार सिंह (विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा), सुनील कुमार (शिक्षा), मंगल पांडे (स्वास्थ्य), रत्नेश सदा (एससी/एसटी कल्याण), लेशी सिंह (खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण), जयंत राज (भवन निर्माण), नीरज कुमार सिंह (लोक स्वास्थ्य और अभियंत्रण), जमा खान (अल्पसंख्यक कल्याण), शीला कुमारी (परिवहन), मदन सहनी (समाज कल्याण) शामिल हैं।
Maddock Films: किलो भर मेकअप थोपने के बाद भी नहीं छिपी श्रद्धा की झुर्रियां.. तो क्यूट बनने के चक्कर में फैशन की लुटिया डुबो बैठी ये हसीनाएं
IQ Test: अंकों के मायाजाल में 4978 ढूंढ़ लिया तो कहलाएंगे खोजी नंबर-1, दम है तो सॉल्व करें
धोनी नहीं इस कारण से हार रही है चेन्नई सुपर किंग्स
8 जिले हजारों गांव 21 स्टेशन, बिछने वाली हैं 615 KM लंबी मल्टीट्रैकिंग नई रेलवे लाइनें; खैरागढ़-परमलकासा रूट पर किसानों की होगी चांदी
ब्यूटी विद ब्रेन हैं ये IPS अधिकारी, बिना कोचिंग क्रैक UPSC एग्जाम
Who Won Yesterday IPL Match 7 April 2025, MI vs RCB: मुंबई के खिलाफ 10 साल बाद वानेखेड़े में जीती रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, देखें मैच हाइलाइट्स और सभी डिटेल्स
पुर्तगाल के राष्ट्रपति से मिलीं द्रौपदी मुर्मू, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर
Gurugram में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत; 3 घायल
PM Modi Kashi Visit: इस दिन काशी पहुंचेंगे PM मोदी, 44 परियोजनाओं की देंगे सौगात; ऐसा नजर आएगा बनारस
रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला, MI-17 V5 हेलीकॉप्टरों के आधुनिकीकरण के लिए 2385 करोड़ रुपए का करार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited