आईने की तरह साफ हैं ये 5 शहर, गदंगी का नामो-निशान नहीं मिलता यहां

भारत के पांच सबसे साफ शहरों में टॉप पर इंदौर आता है। यह शहर लगातार कई सालों से स्वच्छता में नंबर वन बना हुआ है। इसके अलावा बाकी के चार कौन से शहर इस लिस्ट में शामिल हैं, आइए जानें।

01 / 06
Share

​भारत के स्वच्छ शहर​

भारत के पांच सबसे साफ शहरों में दो शहर मध्य प्रदेश के शामिल हैं। इसके अलावा एक शहर महाराष्ट्र का भी शामिल है। इसमें एक शहर ऐसा भी है, जिसने स्वच्छता के मामले लगातार सात बार बाजी मारी है। आइए जानते हैं कि भारत के पांच सबसे साफ शहर कौन से हैं?

02 / 06
Share

​इंदौर​

इंदौर को मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। इस शहर के पोहे देशभर में इंदौरी पोहे के नाम से फेमस हैं। इंदौर भारत का सबसे साफ शहर हैं। यह शहर डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, घर-घर शौचालय अभियान, कचरा पेटियों को हटाना आदि तरीकों से स्वच्छता में लगातार नबंर वन बना हुआ है।

03 / 06
Share

​सूरत​

गुजरात का सूरत शहर भी स्वच्छता के मामले में अव्वल है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 रिपोर्ट के अनुसार इंदौर के साथ ही सूरत भी भारत का सबसे साफ शहर है। सूरत शहर को सिल्क सिटी भी कहते हैं, इस शहर में सूती और रेशमी कपड़ों की मिले हैं।

04 / 06
Share

​नवी मुंबई​

नवी मुंबई भी भारत के सबसे साफ-सुथरे शहरों में से एक है। स्वच्छ सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार यह भारत का तीसरा सबसे साफ शहर है। यह शहर मुंबई का नियोजित जुड़वां शहर है। नवी मुंबई करीब 163 वर्ग किमी एरिया में फैला हुआ है।

05 / 06
Share

​विशाखापट्टनम​

आंध्र प्रदेश का विशाखापट्टनम भारत का चौथा सबसे साफ शहर है। इस शहर को आमतौर पर Vizag भी कहा जाता है। यह शहर देश के सबसे पुराने बंदरगाह शहरों में शामिल है। विशाखापट्टनम अपने खूबसूरत और शांत समुद्री बीचों के लिए भी जाना जाता है।

06 / 06
Share

​भोपाल​

भोपाल को झीलों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। यह देश के सबसे हरे-भरे शहरों में से एक है। यह भारत का पांचवा सबसे साफ शहर है। इस शहर में बिड़ला मंदिर, जामा मस्जिद, शौकत महल, भारत भवन जैसे कई पर्यटन स्थल है। भोपाली पान यहां की फेमस मिठाइयों में से एक है।