खूबसूरती का दूसरा नाम है माथेरन, फिर क्यों किया गया अनिश्चितकालीन बंद; जानें कारण
माथेरन की खूबसूरती के बारे में आपने पढ़ा और सुना होगा। कुछ लोग यहां गए भी होंगे। यहां जाने का एक मात्र तरीका माथेरन टॉय ट्रेन है। लेकिन कल यानी मंगलवार 18 मार्च से माथेरन के निवासियों और माथेरन पर्यटन वचाव संघर्ष समिति के अंतर्गत आने वाले व्यापारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। चलिए जानते हैं ऐसा क्यों हुआ -


अनिश्चितकालीन हड़ताल
अगर अभी आप माथेरन घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो फिलहाल इसे टाल दें, क्योंकि वहां के निवासियों और व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।


क्यों की गई हड़ताल
निवासियों और व्यापारियों ने यह हड़ताल माथेरन आने वाले पर्यटकों के साथ होने वाली फ्रॉड की घटनाओं के विरोध में की है। यानी स्थानीय लोग पर्यटकों के साथ होने वाली फ्रॉड की घटनाओं से चिंतित हैं।
कौन कर रहा फ्रॉड
प्रदर्शनकारियों के अनुसार यहां दस्तूरी एंट्री प्वाइंट पर दलाल और घोड़ा संचालक धोखाधड़ी कर यहां आने वाले पर्यटकों से अधिक पैसे वसूलते हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई न होने पर स्थानीय निवासियों ने हड़ताल का का आह्वान किया।
कौन-कौन इस हड़ताल में शामिल
माथेरन की यह हड़ताल व्यापक है। इसमें होटल उद्योग से जुड़े लोग, ई-रिक्शा एसोसिएशन, व्यापारी और समाजिक संगठनों का भी सहयोग है। लोगों का कहना है कि जब तक प्रशासन इस तरह की फ्रॉड गतिविधियों पर रोक नहीं लगाता, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
पर्यटकों को हो रही परेशानी
जिन पर्यटकों को माथेरन में चल रही इस अनिश्चितकालीन हड़ताल के बारे में जानकारी नहीं है और वे यहां पहुंच गए हैं, उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
घोड़ा संचालकों की राय
घोड़ा संचालकों का अपने बचाव में कहना है कि घोड़े हमेशा ही माथेरन के लिए बहुत जरूरी रहे हैं। सोशल मीडिया पर किसी तरह की नकारात्मक छवि का पर्यटकों पर असर पड़ेगा और वे यहां आना बंद कर सकते हैं।
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज
Mar 29, 2025
51 की उम्र में वाइल्ड कैट बनी मलाइका अरोड़ा, 6 इंच की हिल पहनकर ऐसी मटक-मटककर चली देखते रह गए लोग
शिखर धवन ने अपनी नई गर्लफ्रैंड और दूसरी शादी के सवाल पर दिया जवाब
Hidden Places in Nepal: शहर की भाग-दौड़ से दूर मौजूद हैं ये टूरिस्ट प्लेसेस, जिनके बिना अधूरी है नेपाल की ट्रिप
बड़े पर्दे पर बिल्कुल बाप-बेटी लगीं बॉलीवुड की ये 7 जोड़ियां, रोमांस देख दर्शकों ने शर्मिंदगी में की आंखें बंद
Fashion Fight: एक ही साड़ी पहन यहां-वहां जाती हैं बच्चन सास-बहू, एक दो नहीं इतनी बार कर डाली रिपीट, फैशन की लड़ाई में ऐसा है हाल
Vrindavan: प्रेमानंद महाराज के जन्मोत्सव पर दर्शन के लिए उमड़े भक्त; देखें अगले दो दिन का कार्यक्रम
सुकमा में सुरक्षाबलों की कार्रवाई 'नक्सलवाद पर एक और प्रहार', अमित शाह ने बताया संकल्प का हिस्सा
Asim Riaz और Rajat Dalal के बीच स्टेज पर हुई हाथापाई, झगड़ा बढ़ता देख शिखर धवन ने किया बीच-बचाव
तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा ने रिलेशनशिप पर दिया ज्ञान, कहा, 'रिश्तों को आइसक्रीम की...'
BSEB Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड मेट्रिक रिजल्ट डिजिलॉकर और एसएमएस से देखें, ये रहा पूरा तरीका
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited