UP की इस मेट्रो के आगे फेल है दिल्ली मेट्रो, Luxury इतनी की भूल जाएंगे वंदे भारत
उत्तर प्रदेश के एक और शहर मेरठ को जल्द ही मेट्रो की सौगात मिलने वाली है। मेरठ मेट्रो की रफ्तार दिल्ली मेट्रो से अधिक है। इसके अलावा भी इस मेट्रो में बहुत सी सुविधाएं दी गई है। आइए जानते हैं कि दिल्ली मेट्रो और मेरठ मेट्रो में कितना अंतर है?

मेरठ में भी दौड़ेगी मेट्रो
उत्तर प्रदेश को जल्दी ही एक और मेट्रो मिलने वाली है। यह मेट्रो मेरठ शहर में रफ्तार भरेगी। मेरठ में मेट्रो ट्रेन अगले साल जून तक शुरू शुरू होने की उम्मीद है। मेरठ मेट्रो, दिल्ली की मेट्रो से कितनी अलग है और इसमें क्या-क्या सुविधाएं मिलने वाली है, आइए जानते हैं।

दिल्ली मेट्रो से अधिक रफ्तार
मेरठ मेट्रो की स्पीड दिल्ली मेट्रो से अधिक रहने वाली है। मेरठ मेट्रो की अधिकतम स्पीड 135 किलोमीटर प्रति घंटा है। लेकिन इसकी अधिकतम पारिचालन स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है।

मेरठ मेट्रो में कुशन वाली सीटें
मेरठ मेट्रो का डिजाइन बेहद आकर्षक और आधुनिक है। यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित है। इसकी सीटें भी दिल्ली मेट्रो से ज्यादा आरामदायक हैं। दिल्ली मेट्रो की सीट बिना कुशन वाली होती हैं, जबकि मेरठ मेट्रो की सीट पर कुशन लगा है। इस ट्रेन के कोच में दोनों तरफ लंबी सीटें और दो-दो की पंक्ति में भी सीटें लगी है, जबकि दिल्ली मेट्रो में सिर्फ लंबी सीटें लगी हैं।

बटन से खुलेंगे दरवाजे
दिल्ली मेट्रो में कोच के सभी दरवाजे एक साथ खुलते-बंद होते हैं। वही मेरठ मेट्रो में दरवाजे बटन दबाने पर खुलेंगे व बंद होंगे। यह पुश बटन ट्रेन के दरवाजों में लगा रहेगा। इसके अलावा मेरठ मेट्रो में समान रखने के लिए रैक भी बना है, जोकि दिल्ली मेट्रो में नहीं है। दिल्ली मेट्रो की तुलना में मेरठ मेट्रो में चार्जिंग प्वाइंट ज्यादा बने हैं।

यात्रियों के लिए अधिक जगह
दिल्ली मेट्रो में व्हीलचेयर और स्ट्रेचर के लिए जगह नहीं दी है, जबकि मेरठ मेट्रो में व्हीलचेयर और स्ट्रेचर ले जाने की सुविधा दी गई है। इसके अलावा मेरठ मेट्रो के कोच में यात्रियों के लिए जगह दिल्ली मेट्रो से अधिक है। मेरठ मेट्रो में भी दिल्ली मेट्रो की तरह ही महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीटें आरक्षित रहेंगी। इसके अलावा मेरठ मेट्रो में सीसीटीवी कैमरे, डायनमिक रूट मैप, ऑटोमैटिक लाइट्स और इमरजेंसी कम्यूनिकेशन सिस्टम की भी सुविधा है।

मेरठ में चलेंगी 12 मेट्रो
मेरठ मेट्रो 13 स्टेशनों के बीच चलेगी। इसे मेरठ साउथ स्टेशन से मोदीपुरम तक चलाया जाएगा। इसके 9 स्टेशन एलिवेटेड और तीन अंडरग्राउंड होंगे। इस शहर में कुल 12 मेट्रो ट्रेनों को चलाया जाएगा। जिसमें हर ट्रेन में तीन कोच लगे होंगे। एक ट्रेन में 700 से अधिक लोग सफर कर सकेंगे।

मेरठ मेट्रो के 13 स्टेशन
मेरठ मेट्रो कॉरिडोर के 13 स्टेशन ये हैं: मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, डौरली, मेरठ नॉर्थ, मोदीपुरम और मोदीपुरम डिपो स्टेशन।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को जीत दिला सकते हैं ये 5 खिलाड़ी

इकाना में फिर लड़ाई, बीच मैदान भिड़ गए अभिषेक और दिग्वेश

हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद क्या प्लेऑफ से बाहर हो गई लखनऊ, जानें पूरा समीकरण

हर्षल पटेल ने आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज चहल को छोड़ा पीछे

RCB को पहली बार आईपीएल चैंपियन बना सकते हैं ये 5 खिलाड़ी

MP के श्रद्धालुओं के लिए गुड न्यूज, 2 भारत गौरव ट्रेनों का होगा संचालन, इन तीर्थस्थलों का मिलेगा दर्शन

Patna: अब घर में नहीं घुसेगा नाले का पानी, ओवरफ्लो होने से बचाएगा स्मार्ट सिस्टम, सीएम करेंगे उद्घाटन

ट्रंप-पुतिन में हुई बात, क्या रूस-यूक्रेन युद्धविराम की मिलेगी खुशखबरी, कहां फंसा पेंच?

बड़ी खबर! फोन पर पुतिन-ट्रंप में हुई 2 घंटे बातचीत, रूस-यूक्रेन के बीच हो सकता है सीजफायर

अब सिर्फ कैब नहीं, Uber से करें दिल्ली मेट्रो का भी सफर; उबर ऐप पर ऐसे होगी टिकट बुकिंग
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited