अब रात में भी होंगे ताज के दीदार, पूर्णिमा का इंतजार करने की जरूरत नहीं
आगरा में स्थित प्रेम की निशानी ताज महल दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। इसे देखने हर साल देश-विदेश से लाखों लोग आगरा आते हैं। ताज महल के साथ यहां स्थित आगरा फोर्ट व अन्य ऐतिहासिक इमारतें भी देखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात के दौरान चांद की रोशनी में ताज महल की खूबसूरती मनमोह लेने वाली होती है। इसलिए ताजमहल को हर रात पर्यटकों के लिए खोले जाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन आर्टिफिशियल लाइट के साथ। आइए आपको इसके बारे में बताएं -

पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास
विदेशी और घरेलू पर्यटकों से आय बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ताजमहल को हर रात खुलवाने के प्रयास में है। पर्यटन सेक्टर में यूपी के विकास के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

इन पांच दिन खुलता है ताज महल
वर्तमान में ताज महल को हर महीने पूर्णिमा के दौरान खोला जाता है। पूर्णिमा के दिन, उसके दो दिन पहले और उसके दो दिन बाद तक ताजमहल रात के समय खुला रहता है। उसके बाद महीने के अन्य दिनों में ताज महल रात के दौरान बंद रहता है।

इस समय के बाद ताज महल में प्रवेश वर्जित
ताजमहल आमतौर पर सुबह 6 बजे खुल जाता है और शाम 7 बजे तक खुला रहता है। बता दें कि 7 बजे के बाद ताजमहल में प्रवेश वर्जित है। लेकिन पर्यटन विभाग इसे हर दिन रात 11 बजे तक खुलवाने का प्रयास कर रहा है।

रात 11 बजे तक आर्टिफिशियल लाइट में ताज को खोलने का प्रयास
आगरा और प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यूपी पर्यटन विभाग द्वारा रात 11 बजे तक कृत्रिम प्रकाश यानी आर्टिफिशियल लाइट में ताज महल को खोले जाने की तैयारी की जा रही है। इस प्रस्ताव को केंद्र के पास भेजा जा चुका है।

पर्यटन सेक्टर में होगा बढ़ावा
ताजमहल को हर रात खोले जाने से पर्यटन सेक्टर को लाभ होगा। साथ ही रोजगार और निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेगी।

यशस्वी जायसवाल तोड़ सकते हैं डॉन ब्रैडमेन का रिकॉर्ड, बस करना होगा ये काम

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज

Stars Spotted Today: गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए आमिर खान, बच्चों के साथ दिल्ली पहुंचींकरिश्मा कपूर

हो गई लाइट, कैमरा और एक्शन की तैयारी! बनने जा रही नोएडा फिल्म सिटी; फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा

56 साल की भाग्यश्री ने बताया पेट की दिक्कतें दूर करने का रामबाण नुस्खा, बस पानी में घोलकर पी लें ये चीज

Som Pradosh Vrat 2025 Puja Vidhi, Muhurat: आज है सोम प्रदोष व्रत, जान लें पूजा करने का शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

23 June 2025 Rashifal: एकदम तनाव मुक्त रहेगा इन राशि जातकों का दिन, राशिफल अनुसार पढ़ें अपने दिन का हाल

नोएडा: खराब प्रदर्शन पर गिरी गाज, 6 चौकी प्रभारी निलंबित

4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के चुनावी परिणाम आज; प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

अमेरिका का बदला इजराइल से ले रहा ईरान, 40 से अधिक मिसाइलों को किया लॉन्च, तेल अवीव में धमाका
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited