बहुत हैंडसम थे रतन टाटा,जवानी के दिनों की ये तस्वीरें कर देंगी भावुक

टाटा समूह के चेयरमैन रहे रतन टाटा का कल यानी बुधवार 9 अक्टूबर को निधन हो गया। उनके निधन से उद्योग जगत ही नहीं, देशभर में शोक की लहर है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि रतन टाटा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बीच रतन टाटा की जवानी के दिनों की तस्वीरें सामने आई हैं। यह तस्वीरें आपको भावुक कर देंगी।

हैंडसम रतन टाटा
01 / 07

हैंडसम रतन टाटा

रतन टाटा अपनी जवानी के दिनों में बड़े ही हैंडसम थे। उनकी यह तस्वीर इस बात की पुष्टि करती है। रतन टाटा का बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में 86 साल की उम्र में निधन हो गया।

टाटा समूह को विश्व प्रसिद्ध बनाया
02 / 07

टाटा समूह को विश्व प्रसिद्ध बनाया

टाटा समूह को वैश्विक स्तर पर बुलंदियों तक पहुंचाने का श्रेय रतन टाटा को ही जाता है। उनके निधन पर आज यानी गुरुवार 10 अक्टूबर को महाराष्ट्र में राजकीय शोक घोषित किया गया है।

टाटा समूह के अंतरिम चेयरमैन भी रहे
03 / 07

टाटा समूह के अंतरिम चेयरमैन भी रहे

1937 में जन्मे रतन टाटा 1990 से 2012 तक टाटा समूह और टाटा सन्स के चेयरमैन रहे। इसके बाद वह अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक अंतरिम चेयरमैन भी रहे।

देश का सम्मान बढ़ाया सम्मान मिला
04 / 07

देश का सम्मान बढ़ाया, सम्मान मिला

रतन टाटा को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इससे पहले वह पद्म भूषण से भी सम्मानत हो चुके थे। उनके निधन पर आज महाराष्ट्र के सरकारी कार्यालयों में राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा।

बॉम्बे में जन्मे भारत
05 / 07

बॉम्बे में जन्मे भारत

रतन टाटा का जन्म मुंबई में ही हुआ था, जो उस समय बॉम्बे कहलाता था। उनके पिता नवल टाटा सूरत में जन्म थे, जिन्हें टाटा परिवार ने गोद लिया था।

माता-पिता का तलाक
06 / 07

माता-पिता का तलाक

रतन टाटा जब 1948 में महज 10 साल के थे, तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे। इसके बाद उनका लालन-पालन उनकी दादी नवाजबाई टाटा ने किया। उनके एक सौतेले भाई भी हैं, जिनका नाम नोएल टाटा है।

शादी नहीं की
07 / 07

शादी नहीं की

रतन टाटा ने कभी भी शादी नहीं की। उन्होंने टाटा समूह को बड़ा करने में ही अपना पूरा जीवन लगा दिया।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited