झीलों का शहर कहलाता है MP का ये शहर, पक्का नहीं पता होगा नाम

भारत में हर शहर की पहचान उसकी खासियत से होती है। इसी प्रकार जब भी झील का जिक्र होता है, तो हमारे दिमाग में राजस्थान के उदयपुर का नाम आता है। हालांकि, उदयपुर के अलावा भी मध्य प्रदेश का एक ऐसा शहर है, जो झीलों का शहर कहलाता है। क्या आप उस शहर के बारे में जानते हैं। अगर नहीं, तो आइए, इसके बारे में जानते हैं।

01 / 05
Share

झीलों का शहर

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल देश के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। इसे "झीलों की नगरी" के नाम से जाना जाता है। भोपाल में कई सारे झील हैं, जिस वजह से इसकी पहचान झीलों की नगरी के तौर पर होती है।

02 / 05
Share

कई खूबसूरत झीलें

भोपाल की पहचान इसकी खूबसूरत झीलों से है। बड़ा तालाब, छोटा तालाब, मोतीया तालाब जैसी कई झीलें शहर को एक प्राकृतिक खूबसूरती प्रदान करती हैं। ये झीलें न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाती हैं, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए एक बेहतरीन स्पॉट भी हैं।

03 / 05
Share

शहर का इतिहास काफी पुराना

बता दें कि भोपाल का इतिहास काफी समृद्ध है। यह शहर राजा भोज द्वारा स्थापित किया गया था और बाद में मुगल शासकों के अधीन रहा। शहर में कई ऐतिहासिक इमारतें आज भी मौजूद हैं, जो इसकी समृद्ध विरासत को दर्शाती हैं।

04 / 05
Share

भोपाल में हैं कई धार्मिक स्थल

इसके साथ ही झीलों की नगरी भोपाल में कई धार्मिक स्थल हैं, जिनमें मंदिर, मस्जिदें और गुरुद्वारे शामिल हैं। ये स्थल विभिन्न धर्मों के लोगों के लिए आस्था का केंद्र हैं।

05 / 05
Share

इन चीजों से भी होती पहचान

इसके अलावा भोपाल एक प्रमुख शैक्षणिक केंद्र है। यहां कई विश्वविद्यालय और कॉलेज हैं। यह शहर शिक्षा की दृष्टि से छात्रों के बीच काफी फेमस है। वहीं, भोपाल में कई उद्योग और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान हैं। यह शहर मध्य प्रदेश का औद्योगिक केंद्र है।