मुंबई नहीं, महाराष्ट्र में यहां होती है सबसे ज्यादा बारिश
देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून का दौर खत्म हो गया है। लेकिन दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में लौटते हुए मानसून की बारिश अब भी जारी है। महाराष्ट्र में विशेषतौर पर मुंबई की बारिश के चर्चे तो खूब होते हैं। मुंबई की बारिश की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। क्या आप जानते हैं मुंबई नहीं बल्कि महाराष्ट्र के किसी अन्य जिले में होती है पूरे राज्य की सबसे ज्यादा बारिश।


मुंबई की बारिश
मुंबई देश के बड़े महानगरों में से एक है और इसे देश की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। मुंबई को अपनी बारिश के लिए भी जाना जाता है। सपनों की इस नगरी में बारिश कई बर दु:स्वप्न बनकर आती है।


26 जुलाई की बारिश
मुंबई में बादल कई बार अपना प्रचंड रूप दिखा चुके हैं। इस शहर के ऊपर आने वाले बादलों ने कई बार जमकर बरसकर शहर को सराबोर किया है। ऐसा ही 26 जुलाई 2005 को हुआ था, जब सिर्फ 24 घंटे में ही 944 मिली बारिश हो गई थी।
सबसे कम बारिश
महाराष्ट्र के कई इलाकों में जबरदस्त बारिश होती है, जबकि कई इलाकों में सूखा पड़ा रहता है। विशेषतौर पर मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्र में महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे देश में सबसे कम बारिश होती है।
इन जिलों में होती कम बारिश
महाराष्ट्र के हिंगोली, अकोला, सांगली और जालना में अक्सर बहुत कम बारिश होती है। इसके अलावा चंद्रपुर, अमरावती, सतारा, पुणे, अहमदनगर, सोलापुर और लगांव में भी काफी कम बारिश होती है।
सूखे की चपेट में रहता है महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में लगभग हर 6 से 10 साल में सूखा पड़ाता है। अप्रैल-मई आते ही महाराष्ट्र के कुछ इलाकों से सूखे कुओं और तालाबों की तस्वीरें और वीडियो आने लगते हैं। लोगों को पानी की बूंद-बूंद के लिए परेशान होना पड़ता है।
ये है महाराष्ट्र का चेरापूंजी
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा बारिश पश्चिमी महाराष्ट्र में सहयाद्री हिल्स के बीच बसे अमोली जिले में होती है। अमोली जिले को अक्सर महाराष्ट्र का चेरापूंजी भी कहा जाता है। क्योंकि यहां पर मानसून के मौसम में सबसे ज्यादा बारिश होती है।
कितनी बारिश होती अमोली में
महाराष्ट्र के अमोली में पूरे महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा बारिश होती है। यहां पर सालाना लगभग 7500 मिली बारिश होती है।
शरीर में जमा चर्बी और कोलेस्ट्रॉल का एक साथ सफाया कर सकती है ये चीज, पहले जान लें खाने का सही तरीका
2 राज्य 6 जिले करीब 40 नए स्टेशन, बिहार में बिछने वाली हैं 315 किमी. लंबी रेल लाइनें; किसानों की भरेगी तिजोरी!
भारत को दो हिस्सों में बांटती है ये नदी, जानें कितनी है लंबाई
63 साल के सुनील शेट्टी फिटनेस में देते हैं जवानों को भी मात, ऐसा खाना खाकर दिखते हैं 40 जैसे यंग
आसिम रियाज को फूटी आंख नहीं सुहाते ये 5 लोग, इस एक्टर ने पीठ में घोंपा था खंजर!!
Who Won Yesterday IPL Match (29 March 2025), GT vs MI: कल का मैच कौन जीता? Gujarat Titans vs Mumbai Indians, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर मैच में आरसीबी ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स
Orange Cap IPL 2025: ऑरेंज कैप की रेस में लौटे रचिन रवींद्र को दी साई सुदर्शन ने चुनौती , रनों की दौड़ में ये हैं टॉप-5 बल्लेबाज
Faridabad में एक सबजेक्ट में फेल हुआ 8वीं का छात्र, फांसी लगाकर दी जान
...तो इस वजह से महिला की गई जान? आपत्तिजनक स्थिति में था पति; बेड बॉक्स' हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार
बिहार में यूपी वालों को लगाया चूना, 400 बेरोजगारों को बनाया बंधक; इस तरकीब से ठगे रुपये
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited