होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

ये हैं देश के तीन सबसे किफायती शहर, निवेश के लिए बेस्ट ऑप्शन

भारत में शहरीकरण तेजी से बढ़ रहा है और पिछले दशक में भारत में संपत्ति की कीमतों में भी काफी तेजी देखी गई है। खासतौर पर कोरोना महामारी के बाद घर खरीदना और भी मुश्किल हो गया है। बड़े शहरों और छोटे कस्बों में संपत्ति की कीमतें आसमान छू रही हैं। इस महंगाई के बीच चलिए जानते हैं देश के सबसे किफायती शहर कौन से हैं।

Magicbricks की रिपोर्ट Magicbricks की रिपोर्ट
01 / 07
Share

Magicbricks की रिपोर्ट

मशहूर प्रॉपर्टी पोर्टल Magicbricks ने साल 2024 के सबसे किफायती शहरों की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में जिन शहरों का नाम है, उन्हें जानकर आप भी झूम जाएंगे।

सबसे महंगे शहर सबसे महंगे शहर
02 / 07
Share

सबसे महंगे शहर

Magicbricks ने सबसे किफायती शहरों की लिस्ट जरूर जारी की। लेकिन साथ ही यह भी बताया है कि सबसे महंगे शहर कौन से हैं। मुंबई मेट्रोपॉलिटन एरिया और दिल्ली को इसमें सबसे महंगे शहर माना गया है।

03 / 07
Share

कीमतों का आकलन

साल 2020 से 2024 के बीच देश के चोटी के 10 शहरों की घरेलू आय में वार्षिक वृद्धि दर 5.4% रही है। संपत्ति की कीमतें 9.3% की वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ीं हैं। संपत्ति मूल्य से वार्षिक घरेलू आय अनुपात (P/I अनुपात) 2020 में 6.6 से बढ़कर 2024 में 7.5 हो गया।

04 / 07
Share

प्रॉपर्टी मूल्य का वैश्वक मानक

वैश्विक मानक की बात करें तो यह 5 से अधिक है, जो आय और संपत्ति की कीमतों के बीच बढ़ते अंतर को दर्शाता है। मुंबई का P/I अनुपात 14.3 है, जो सबसे ज्यादा है। देश की राजधानी दिल्ली दिल्ली का P/I अनुपात 10.1 है। यह दोनों शहर सबसे महंगे हैं।

05 / 07
Share

सबसे सस्ते शहर

Magicbricks की रिपोर्ट के अनुसार 2024 में चेन्नई, अहमदाबाद और कोलकाता सबसे किफायती मेट्रो शहर हैं। चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद का P/I अनुपात 5 है, जो इन्हें ज्यादा किफायती बनाता है।

06 / 07
Share

मासिक EMI का बोझ भी बढ़ा

भारत में EMI से मासिक आय अनुपात 2020 में 46% से बढ़कर 2024 में 61% हो गया। मुंबई मेट्रोपॉलिटन एरिया में EMI का बोझ 116% है। दिल्ली में EMI का बोझ 82%, गुरुग्राम और हैदराबाद में 61%, अहमदाबाद और चेन्नई में 41% और कोलकाता में 47% है।

07 / 07
Share

निवेश के लिए बेस्ट शहर

इस तरह से चेन्नई, अहमदाबाद और कोलकाता आवासीय निवेश के लिए काफी किफायती विकल्प हैं। अगर आप मकान या फ्लैट में निवेश की योजना बना रहे हैं तो यह विकल्प चुन सकते हैं।