चेन्नई-बेंगलुरू के 10 डिशेस, आप कितनों के नाम जानते हैं?
भले ही आप उत्तर भारत के दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, लखनऊ, देहरादून जैसे शहरों में रहते हों या पूर्वी, पश्चिमी और मध्य भारत के मुंबई, जयपुर, भोपाल, इंदौर, पटना, भुवनेश्वर, रांची, कोलकाता जैसे शहरों में रहते हों। साउथ इंडियन भोजन के दीवाने हर तरफ हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं दक्षिण भारत के 10 स्वादिष्ट डिशेज, जिनके दीवाने हर तरफ हैं।


चिकन चेट्टिनाड
चिकन को मैरिनेट करके इसे प्याज, टमाटर और खड़े मसालों के साथ बनाते हैं। यह बहुत खुशबूदार और स्वादिष्ट होती है।


कोरी गासी
यह मंगलौर की डिश है जिसे खुसबूदार मसालों के साथ चिकन को रोस्ट करके बनाया जाता है। इसो कोरी रोटी, डोसा या चावल के साथ खाते हैं।
अंबर बिरयानी
आमतौर पर बिरयानी में लंबे बासमती चावल का इस्तेमाल होता है, लेकिन इसे छोटे जीरा सांबा राइस से बनाया जाता है। जीरा सांबा राइस, मैरिनेट किए हुए मीट के साथ इसे लकड़ी की आग में तैयार किया जाता है।
घी रोस्ट
मंगलौर की यह डिश अपने रिच फ्लेवर और क्रिस्पी टेक्सचर के लिए जानी जाती है। लाल मिर्च के मसाले में चिकन या मटन को मैरिनेट करके इसे धीमी आंच में पकाया जाता है। इसे डोसा और अपम के साथ खाया जाता है।
पोंगल
पोंगल त्योहार के अवसर पर इस पारंपरिक डिश को तैयार किया जाता है। इसे उबले चावल और मूंग दाल के साथ घी से तैयार किया जाता है। गर्मागर्म परोसे जाते समय इसे काजुओं से सजाया जाता है।
अपम
अंदर से बहुत ही सॉफ्ट अपम का बाहरी हिस्सा क्रिस्पी होता है. किसी भी करी में भिगाकर खाने के लिए यह पैनकेक बहुत अच्छे होते हैं। फर्मेंटेड चावल और कोकोनट मिल्क से इस डिश को तैयार किया जाता है।
उत्तपम
उत्तपम को देसी पिज्जा भी कहा जा सकता है। डोसा जैसे बैटर से एक मोटी रोटी का आकार बनाया जाता है, जिसके ऊपर स्वादिष्ट और पोषक सब्जियां रखकर पकाया जाता है। यह बच्चों की फेवरिट डिश है।
पायसम
मीठे के शौकीन लोग दक्षिण भारतीय पायसम के दीवाने हो जाते हैं। उत्तर भारत में इसे सेवइयां कहा जाता है। इसे वर्मिसेली, दूध, चीनी, ड्राइ फ्रूट्स, केसर और इलायची से तैयार किया जाता है।
डोसा
डोसा बहुत ही पॉपुलर डिश है। यह देश के हर कोने में आसानी से मिल जाती है। इसे सांबर और चटनियों के साथ परोसा जाता है। फर्मेंटेड चावल और उड़द दाल के बैटर से इसे तैयार किया जाता है।
इडली
छोटी-छोटी इडली काफी हल्की और पोषक आहार है। डोसा और डिली का बैटर एक ही तरह से तैयार किया जाता है। चटनी और सांबर के साथ इसे नाश्ते में परोसा जाता है।
AC चलाकर भी बचा लेंगे बिजली, जान लें तरीका
Apr 1, 2025
OMG: शख्स के पेट में उग आया था मटर का पौधा, जानिए फिर डॉक्टरों ने क्या किया
स्किन के लिए जादू है ये दाल, लगाते ही माधुरी-दीपिका जैसी दमकेगी त्वचा
भारत में कर्क रेखा को दो बार काटने वाली नदी कौन सी है, जानें कितनी है इसकी लंबाई
तपती धूप में भी होगा ठंडा ठंडा कूल कूल का ऐहसास, बस इस जूस का करें सेवन, हाइड्रेटे और एनर्जी से भरा रहेगा शरीर
72 भारतीय रक्षा कर्मियों ने सद्गुरु के ईशा योग केंद्र में हठ योग प्रशिक्षक प्रशिक्षण पूरा किया
iQOO Z10 से लेकर Vivo T4 तक, इस महीने भारत में लॉन्च होंगे ये 5 दमदार फोन
अब पार्लर पर हजारों खर्च करने की नहीं पड़ेगी जरूरी, किचन में रखी इस मीठी चीज से स्किन की करें देखभाल
Rhea Chakraborty Case: 'प्रतिष्ठा बर्बाद करने के लिए CBI पर न्यायिक कार्रवाई की जरूरत'
इंदौर में डॉक्टरों का कमाल, लड़की की ओवरी से निकाली 8 KG की गांठ; इस समस्या से थी परेशान
Waqf Bill: मुस्लिम संस्था AIMPLB ने 'धर्मनिरपेक्ष दलों' से वक्फ विधेयक के पक्ष में वोटिंग न करने का किया आग्रह
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited