यहां की होली नहीं देखी तो पछताएंगे, ये 8 शहर होली के लिए हैं खास
रंगों का त्योहारी होली देश ही नहीं विदेशों में भी मनाया जाता है। इस दिन दुश्मनी भूलकर लोग एक-दूसरे पर रंग लगाने के साथ ही गले भी लगाते हैं। होली के दिन सभी गिले-शिकवों को भूल जाते हैं। हर जगह की होली की अपनी खास बात होती है, लेकिन देश में इन 8 जगह की होली नहीं देखी आपके जीवन में कुछ मिसिंग है।

दिल्ली की होली
दिल्ली की होली एकदम राउडी स्टाइल में होती है। यहां एक-दूसरे पर रंगीन पानी से भरे गुब्बारे मारने की शुरुआत होली से कई दिन पहले शुरू हो जाती है। बॉलीवुड गानों और ढोल पर जमकर डांस, एक-दूसरे को रंग लगाना, भांग के पकौड़े, ठंडाई यहां की होली के प्रमुख अंग हैं।

गोवा की कोंकणी स्टाइल होली
कोंकणी बसंत उत्सव में होली का खास महत्व है। ढोल की थाप पर जमकर डांस करने के साथ ही यहां एक-दूसरे को रंग लगाते हैं।

अहमदाबाद की होली और दही हांडी
अहमदाबाद में होली का अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। होली के अवसर पर यहां दही हांडी को ऊंचाई पर बांध दिया जाता है और फिर मानव पिरामिड बनाकर उसे तोड़ने का चैलेंज लिया जाता है। जीतने वाले को होली किंग घोषित किया जाता है।

उदयपुर की भव्य होली
झीलों की नगरी उदयपुर में शाही होली खेली जाती है। होली के अवसर पर होली दहन किया जाता है और रॉयल मेवाड़ परिवार भी इसमें शामिल होता है। सिटी पैलेस के मनेक चौक तक सुसज्जित घोड़ों और रॉयल बैंड की परेड होती है।

पंजाब की होली
पंजाब में अपनी तरह की अनोखी होली खेली जाती है। यहां पर होली को होला मोहल्ला के साथ मनाया जाता है। जिसमें सिख समुदाय के लोग शामिल होते हैं। यहां होली के दिन मार्शल आर्ट का प्रदर्शन होता है और शाम को रंग खेलते हैं।

शांति निकेतन की होली
शांति निकेतन की होली पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देती है। यहां पर होली को बसंत उत्सव के रूप में मनाया जाता है। होली से एक दिन पहले यह त्योहार मनाया जाता है।

मथुरा और वृंदावन की होली
मथुरा और वृंदावन दोनों भगवान श्री कृष्ण से जुड़ी जगहें हैं। मथुरा में श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था और वृंदावन में उनका बचपन बीता। यहां की होली अद्भुत होती है। यहां पर होली और रासलीला का आनंद लेने के लिए श्रद्धालु दुनियाभर से आते हैं।

बरसाना की होली
होली की बात हो तो सबसे ऊपर बरसाना की लट्ठमार होली का नाम आना तय है। होली का सबसे अद्भुत नजारा यहीं पर होता है। बरसाना, भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय सखी राधा रानी का गांव है। यहां की होली देखने के लिए दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं।

मैंने ऋतिक रोशन को फिल्म में कहते सुना था... शुभमन गिल उस दिन से खाने लगे ये चीज

एक फूटी कौड़ी नहीं कमाते इन बॉलीवुड स्टार्स के बच्चें, बाप के पैसे पर दिन-रात करते हैं मौज

उम्र से दिखने लगे हैं 10 साल बड़े तो करें ये सिंपल योगासन, लौट आएगी शरीर जवानी जैसी फुर्ती और चमक

Photos: बेहद अनोखी प्रजाति की होती हैं ये छिपकली, दीवार पर चलने के साथ-साथ आसमान में भी उड़ सकती हैं

क्या धोनी बना पाएंगे ये अनोखा IPL शतक, रिकॉर्ड से बस 1 कदम दूर

CBSE 10th Result 2025: जारी होने जा रहा सीबीएसई 10वीं रिजल्ट, जानें कब और कहां मिलेगी मार्कशीट

IPL मैच के टिकटों की कालाबाजारी करने में 2 आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने की 56 टिकट बरामद

Home Loan Transfer: ब्याज दरों में कटौती के बाद Home Loan ट्रांसफर कराने के हैं कई फायदे, होगी लाखों की बचत

Ganga Expressway: तेज गति से चल रहा गंगा एक्सप्रेसवे पर काम, करीब 80 प्रतिशत निर्माण पूरा

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में नौकरी का सुनहरा अवसर, जल्द करें अप्लाई - हर महीने इतनी सैलरी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited