होली एंजॉय करने के लिए बेस्ट हैं ये 8 शहर, अद्भुत रंग चढ़ता है यहां
रंगों का त्योहारी होली देश ही नहीं विदेशों में भी मनाया जाता है। इस दिन दुश्मनी भूलकर लोग एक-दूसरे पर रंग लगाने के साथ ही गले भी लगाते हैं। होली के दिन सभी गिले-शिकवों को भूल जाते हैं। हर जगह की होली की अपनी खास बात होती है, लेकिन देश में इन 8 जगह की होली नहीं देखी आपके जीवन में कुछ मिसिंग है।

बरसाना की होली
होली की बात हो तो सबसे ऊपर बरसाना की लट्ठमार होली का नाम आना तय है। होली का सबसे अद्भुत नजारा यहीं पर होता है। बरसाना, भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय सखी राधा रानी का गांव है। यहां की होली देखने के लिए दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं।

मथुरा और वृंदावन की होली
मथुरा और वृंदावन दोनों भगवान श्री कृष्ण से जुड़ी जगहें हैं। मथुरा में श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था और वृंदावन में उनका बचपन बीता। यहां की होली अद्भुत होती है। यहां पर होली और रासलीला का आनंद लेने के लिए श्रद्धालु दुनियाभर से आते हैं।

गोवा की कोंकणी स्टाइल होली
कोंकणी बसंत उत्सव में होली का खास महत्व है। ढोल की थाप पर जमकर डांस करने के साथ ही यहां एक-दूसरे को रंग लगाते हैं।

शांति निकेतन की होली
शांति निकेतन की होली पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देती है। यहां पर होली को बसंत उत्सव के रूप में मनाया जाता है। होली से एक दिन पहले यह त्योहार मनाया जाता है।

दिल्ली की होली
दिल्ली की होली एकदम राउडी स्टाइल में होती है। यहां एक-दूसरे पर रंगीन पानी से भरे गुब्बारे मारने की शुरुआत होली से कई दिन पहले शुरू हो जाती है। बॉलीवुड गानों और ढोल पर जमकर डांस, एक-दूसरे को रंग लगाना, भांग के पकौड़े, ठंडाई यहां की होली के प्रमुख अंग हैं।

पंजाब की होली
पंजाब में अपनी तरह की अनोखी होली खेली जाती है। यहां पर होली को होला मोहल्ला के साथ मनाया जाता है। जिसमें सिख समुदाय के लोग शामिल होते हैं। यहां होली के दिन मार्शल आर्ट का प्रदर्शन होता है और शाम को रंग खेलते हैं।

अहमदाबाद की होली और दही हांडी
अहमदाबाद में होली का अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। होली के अवसर पर यहां दही हांडी को ऊंचाई पर बांध दिया जाता है और फिर मानव पिरामिड बनाकर उसे तोड़ने का चैलेंज लिया जाता है। जीतने वाले को होली किंग घोषित किया जाता है।

उदयपुर की भव्य होली
झीलों की नगरी उदयपुर में शाही होली खेली जाती है। होली के अवसर पर होली दहन किया जाता है और रॉयल मेवाड़ परिवार भी इसमें शामिल होता है। सिटी पैलेस के मनेक चौक तक सुसज्जित घोड़ों और रॉयल बैंड की परेड होती है।

सूफी इश्क के 7 मुकाम: दिलकशी से शुरू हो मौत तक का सफर यूं तय करती है मोहब्बत

भारत में यहां एशिया का सबसे बड़ा आम का बगीचा, उगाए जाते हैं 200 तरह के आम, मुकेश अंबानी से खास कनेक्शन

कभी सोचा है ट्रेन ड्राइवर को आखिर लोको पायलट क्यों कहते हैं, नहीं जानते होंगे ये असली सच्चाई

लोकार्पण और शिलान्यास में क्या अंतर होता है, बताने में विद्वान भी हो जाते कन्फ्यूज; आप जान लें

इस साल सिर्फ इतने लोग ही जा पाएंगे कैलाश मानसरोवर, जानिए कितने दिनों में पूरी होती है यात्रा

शादी से पहले ही होने वाली सास की लाडली बनी जाह्नवी कपूर, Shikhar Pahariya की मां ने ऐसे की होने वाली बहू की तारीफ!!

क्या गिरावट के बाद जल्द लखटकिया होगा सेंसेक्स, इस धुरंधर ब्रोकरेज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

IMD की चेतावनी : अगले पांच दिन भारी, प्रचंड हीटवेव और बारिश का अलर्ट; अब और जल्दी आएगा मानसून

'Kaun Banega Crorepati' के नए होस्ट होंगे सलमान खान, अमिताभ बच्चन को करेंगे रिप्लेस!

PM मोदी ने बीकानेर के करणी माता मंदिर में टेका माथा, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद; अर्जुन राम मेघवाल भी रहे मौजूद
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited