Bihar Flood: बाढ़ में बहे आशियाने, उजड़े परिवार; जलस्तर घटते ही सताने लगी भविष्य की चिंता

Bihar Flood: बिहार में उफनती गंगा नदी कुछ शांत हुई तो राहत शिविरों में रहने वाले लोगों को अब भविष्य की चिंता सताने लगी। टापूनुमा गांव के लोगों पर बाढ़ का प्रकोप इस तरह हावी हो गया है कि कई लोग बेघर हो गए हैं। साथ ही युवा बेरोजगार हो गए हैं।

01 / 06
Share

बिहार में बाढ़

बिहार में बाढ़ का प्रकोप जारी है। हालांकि, गंगा का जलस्तर कम हुआ है, लेकिन खेती करने वालों की भूमि पिछले एक सप्ताह से अधिक दिनों से बाढ़ के पानी में डूबी है। कई लोग आज भी राहत शिविर में शरण लिए हुए हैं। फिलहाल गंगा के जलस्तर में भले कमी आई हो लेकिन बाढ़ पीड़ितों की परेशानियां काम नहीं हो रही हैं। गंगा के किनारे दियारा क्षेत्रों से बाढ़ का पानी उतरने लगा है, लेकिन कई इलाकों में हो रही बारिश से लोग परेशान हैं।

02 / 06
Share

कई इलाकों में घुसा पानी

भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड के कसमाबाद, शाहाबाद, कल्याणपुर, अठगामा गांव में एक दर्जन से अधिक घर या तो क्षतिग्रस्त हो गए हैं या गिर गए हैं। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि नीचे बाढ़, ऊपर से बारिश के कारण हमारी परेशानी कम नहीं हो रही।

03 / 06
Share

पटना में कई इलाके बाढ़ प्रभावित

पटना के दियारा इलाकों के हालत भी कमोबेश ऐसी ही बनी हुई है। नकटा दियारा, कुर्जी बिंदटोली, मानस दियारा गांव में पानी कम जरूर हुआ है लेकिन पूरी तरह उतरा नहीं है। अभी भी लोग राहत शिविरों में आश्रय लिए हुए हैं। कई लोग सामुदायिक रसोई में भोजन कर रहे हैं।

04 / 06
Share

​लोगों को आशियाने की चिंता ​

मानस दियारा के रहने वाले कई लोग ऐसे हैं जिन्हें अपने आशियाने की चिंता है। ऐसे लोगों का कहना है कि बस गंगा मैया हमारे आशियाने नहीं छीने। लोगों के घर के सामान तो पहले ही बाढ़ के पानी मे बह गए हैं।

05 / 06
Share

लोगों को सता रही भविष्य की चिंता

कुर्जी बिंदटोली में भी पानी उतरने लगा है। बिंदटोली मोड़ पर बाढ़ पीड़ितों के लिए लगाए गए बड़े शेड में रहने वाले लोगों को भी भविष्य की चिंता सता रही है। उनका दर्द है कि हर साल तिनका-तिनका जोड़कर सामान जुटाते हैं और बाढ़ उसे बहाकर ले जाती है। हालांकि, उन्हें इस बात का सुकून है कि प्रशासन द्वारा पशुओं के लिए चारा उपलब्ध हो रहा है।

06 / 06
Share

जलस्तर में कमी

गंगा के जलस्तर की बात करें तो लगातार नीचे आ रहा है। जल संसाधन विभाग के मुताबिक, गंगा का जलस्तर मनेर, दीघा घाट, गांधी घाट, हाथीदह में लगातार काम हो रहा है। अगले 24 घंटे में जलस्तर में और कमी होने की संभावना है।