महाराणा प्रताप को क्या कहकर बुलाता था अकबर, मौत पर नम हो गई थी बादशाह की आंखें; PHOTOS

महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हुई हल्दीघाटी की लड़ाई इतिहास के सबसे मशहूर लड़ाइयों में गिनी जाती है। 18 जून 1576 में लड़ी गई इस लड़ाई में महाराणा प्रताप बुरी तरह जख्मी हो गए थे। लेकिन, उन्होंने हार नहीं मानी और उनकी कुशल रणनिति थी, जिसकी वजह से मुगलों को जीत हासिल नहीं हो सकी थी। इतिहासकारों का कहना है कि महाराणा प्रताप के वीरता और युद्ध कौशल से मुगल बादशाह प्रभावित थे और उनके मृत्यु पर अकबर की आखें नम हो आईं थीं। आइए जानें उनकी मौत पर अकबर ने उन्हें क्या किस नाम से बुलाया था-

01 / 06
Share

महाराणा प्रताप ने नहीं मानी हार

महाराणा प्रताप का नाम भारत के सबसे शूरवीर योद्धाओं में शामिल है। उन्होंने बुरी-से-बुरी परिस्थिति में भी कभी न हार मानी और न ही गुलामी स्वीकार की।​

02 / 06
Share

जीवन भर किया संघर्ष

अगर के शासन काल में और उसके बढ़ते साम्राज्य के विरोध में महाराणा प्रताप ने जीवन भर संघर्ष किया और न जाने कितने कष्ट उठाए, लेकिन कभी हार नहीं मानी।

03 / 06
Share

अकबर और महाराणा प्रताप ​

महाराणा प्रताप और अकबर की दुश्मनी के बारे में इतिहास में काफी कुछ है। इनकी लड़ाइयों के बारे में सभी जानते हैं। अकबर महाराणा प्रताप को हराने में कभी कामयाब नहीं हो सका।

04 / 06
Share

महारणा प्रताप के प्रशंसक थे अकबर

बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि आपसी लड़ाइयों के बावजूद अकबर महारणा प्रताप का प्रशंसक भी था। उसने अपने बेटे से भी उनकी तारीफ की थी।​

05 / 06
Share

​मातृभूमि के लिए समर्पित राजा

जब बादशाह ने महाराणा प्रताप के मौत की खबर सुनी थी तो उनकी आंखे नम हो उठी थी। अकबर ने उन्हें शूरवीर, पराक्रमी और मातृभूमि के लिए समर्पित राजा कहा था।

06 / 06
Share

​देश के वीर योद्धाओं शामिल

महाराणा प्रताप की वीरता के बारे में आज राजस्थान ही नहीं पूरा देश जानता है। आज उनका नाम वीरता, देश के लिए समर्पण और स्वाभिमान के लिए देश के वीर योद्धाओं शामिल है।