वंदे भारत एक्सप्रेस और वंदे मेट्रो में क्या है फर्क? जान लेंगे तो यात्रा मजेदार हो जाएगी
Vande Bharat Express Vande Metro Difference: भारत में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के सफल संचालन के बाद वंदे भारस स्लीपर और वंदे मेट्रो ट्रेन चलाने का समय आ गया है। वंदे भारत और वंदे मेट्रो में कुछ मामूली अंतर हैं, जो यात्रा का अलग-अलग अनुभव देंगे। आइये जानते हैं किसकी स्पीड अधिक है और किसमें सफर करने में ज्यादा रोमांच मिलेगा?
8 कोच की होगी वंदे मेट्रो
भारत में वंदे भारत एक्सप्रेस की तरह वंदे मेट्रो भी वातानुकूलित रहेगी। कुल मिलाकर वंदे भारत एक्सप्रेस से प्रेरित है। हालांकि, यह सामान्य मेट्रो ट्रेनों से अलग है और इसका किराया और रफ्तार अलग है। वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच होते हैं, लेकिन वंदे मेट्रो में 8 कोच होंगे। इसमें रैपिड रेल (Namo Bharat Train) जैसी फीलिंग मिलेगी।
वंदे मेट्रो का किराया कितना
वंदे मेट्रो में प्रति किलोमीटर के हिसाब से 1 रुपये 20 पैसे बतौर किराया वसूल किया जाएगा। यदि आप 100 किमी. का सफर करते हैं तो आपको 120 रुपये टिकट के लिए खर्च करने होंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस और सामान्य मेट्रो से वंदे मेट्रो के किराए में फर्क है।
वंदे भारत मेट्रो की स्पीड
वंदे भारत मेट्रो की बात करें तो यह स्पीड के मामले में वंदे भारत एक्सप्रेस से आगे है। क्योंकि यह 100 किमी. की रफ्तार मौजूदा वंदे भारत ट्रेन से भी कम समय में पकड़ लेगी। कुल मिलाकर इनका पिकअप का समय और घटा है।
स्पीड पिकअप टाइमिंग
वर्तमान में संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस को जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 52 सेकेंड का समय लगता है, लेकिन वंदे भारत मेट्रो की डिजाइन कुछ खास है, जो जीरो से 100 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में महज 45 से 47 सेकेंड का समय लेगी। हालांकि, इसकी स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कम रखी गई है।
स्पीड में अंतर
वंदे मेट्रो की वास्तविक अधिकतम स्पीड 180 किमी. प्रति घंटे है, लेकिन वंदे भारत मेट्रो की स्पीड 130 किमी. प्रति घंटे है। इसका कारण है नजदीक मेट्रो स्टेशनों का होना। लिहाजा, इसकी स्पीड तेज रखने से कोई फायदा नहीं है। हालांकि, सामान्य मेट्रो की अधिकतम स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे है।
भुजृअहमदाबाद वंदे मेट्रो
देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन ट्रेन अहमदाबाद से भुज के बीच संचालित होगी। 16 सितंबर को पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर लोगों को तोहफा देंगे। देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन सप्ताह में रविवार को छोड़कर 6 दिन चलेगी, जिससे बड़ी संख्या में रोजाना आवागमन करने वाले यात्री सफर कर सकेंगे।
वंदे मेट्रो की टाइमिंग
वंदे मेट्रो ट्रेन भुज स्टेशन से सुबह 5 बजकर 5 मिनट में खुलेगी और अहमदाबाद 10 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी। ये वंदे मेट्रो ट्रेन वापसी में अहमदाबाद से शाम 5 बजकर 30 मिनट में खुलेगी और रात में 11 बजकर 10 मिनट में भुज पहुंचेगी।
इन 9 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
यह ट्रेन भुज से चलकर रास्ते में अंजार, गांधीधाम, भचाऊ, समाखियाली, हलवद , ध्रांगधरा, विरमगाम, चांदलोदिवा, साबरमती और अहमदाबाद रुकेगी। वंदे मेट्रो कोच में इमरजेंसी की स्थिति में ट्रेन ड्राइवर से बात करने के लिए टॉक बैक सिस्टम है। हर कोच में 14 सेंसर के साथ आग और धुएं का पता लगाने वाले सिस्टम लगाए गए हैं। ट्रेन में किसी प्रकार के उठने वाले धुएं का तुरंत पता चल सकेगा।
ये है दुनिया की सबसे बड़ी रेल कोच फैक्ट्री, बनते हैं वंदे भारत समेत 170 प्रकार के डिब्बे
IPL 2025 की नीलामी में हो सकती है इस बांग्लादेशी प्लेयर की चांदी
IPL 2025 ऑक्शन में रविचंद्रन अश्विन को खरीद सकती हैं ये 5 टीमें
Stars Spotted Today: दुबई में मॉल में घूमते नजर आए सलमान खान,हिमेश रेशमिया ने नम आंखों से दी पिता को विदाई
अफगानी लड़ाकों के सामने इस टीम ने अबतक नहीं टेके हैं घुटने
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited