जयपुर नहीं, इस शहर में है देश का सबसे बड़ा किला, फोटो में देखें खूबसूरती

भारत का इतिहास बहुत समृद्ध रहा है। देश में पहले रियासतें हुआ करती थीं। जहां पर राजा-महाराजा शासन किया करते थे। इन रियासतों का केंद्र किले हुआ करते थे। रियासतों का संचालन किलों से ही किया जाता था। भारत में बहुत से खूबसूरत किले बने हुए हैं। लेकिन इनमें सबसे बड़ा किला कौन-सा हैं, आइए जानते हैं?

01 / 06
Share

जोधपुर का मेहरानगढ़ किला

मेहरानगढ़ किला भारत के सबसे बड़े किलों में से एक है। यह किला जोधपुर शहर में स्थित है। इस शहर को ब्लू सिटी भी कहा जाता है। जोधपुर में मेहरानगढ़ किला ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ है। ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से यह किला दूर से ही नजर आता है।

02 / 06
Share

कितना बड़ा है मेहरानगढ़ किला

मेहरानगढ़ किला करीब 1200 एकड़ के क्षेत्र में बना हुआ है। किले की दीवार करीब 10 किमी के एरिया में फैली हुई हैं। यह किला 410 फीट की ऊंचाई पर बना है। मेहरानगढ़ किले की चौड़ाई लगभग 500 मीटरहै और इसकी दीवारों की ऊंचाई 120 फीट है।

03 / 06
Share

किसने बनवाया किला

मेहरानगढ़ किला का निर्माण साल 1459 में हुआ था। इस किले को राव जोधा ने बनवाया था। राव जोधा ने मंडसोर में शासन करने के बाद जोधपुर को अपनी राजधानी बनाया था। उन्होंने इस किले का निर्माण भाउचेरिया पहाड़ी पर करवाया।

04 / 06
Share

कैसे पड़ा मेहरानगढ़ नाम

मेहरानगढ़ किला देश के सबसे पुराने किलों में शामिल है। इसके नाम में मेहरान का मतलब सूर्य से होता है। दरअसल सूर्य देव राठौर शासकों के मुख्य देवता थे। इस वजह से उन्होंने किले का निर्माण इस नाम से करवाया।

05 / 06
Share

किले में बने हैं 7 गेट

मेहरानगढ़ किले में शीश महल, फूल महल और मोती महल खास हैं। इसमें एक म्यूजियम भी बना है। जिसमें पुरानी पालकियां रखी गई हैं। यहां राठौरों की सेना पोशाक भी मौजूद है। किले में 7 गेट बने हैं। जिसमें से पहले गेट पर हाथियों के हमले से बचने के लिए नुकीली कीलों को लगवाया गया था।

06 / 06
Share

अपराजित रहा किला

मेहरानगढ़ किले की खास बात ये है कि इसे आज कोई जीत नहीं सका है। इस किले पर कब्जा करने की कई बार कोशिश की गई। लेकिन यह किला अपराजित ही रहा।