PHOTOS: यह शहर कहलाता है पिट्सबर्ग ऑफ इंडिया, दिलचस्प है इसका इतिहास

भारत में ऐसे कई शहर हैं, जो अपने काम की वजह से किसी और नाम से मशहूर हो जाते हैं। जैसे गुरुग्राम को साइबर सिटी के नाम से जाना जाता है, तो बेंगलुरु को सिलिकॉन वैली कहा जाता है। इसी प्रकार भारत का एक काफी मशहूर शहर है, जिसे 'पिट्सबर्ग ऑफ इंडिया' कहा जाता है। आइए, जानते हैं कि आखिर वह शहर कौन सा है और उसे पिट्सबर्ग ऑफ इंडिया क्यों कहा गया।

पिट्सबर्ग ऑफ इंडिया
01 / 05

पिट्सबर्ग ऑफ इंडिया

भारत में एक ऐसा शहर है, जिसे 'पिट्सबर्ग ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता है। इस शहर को इसलिए यह नाम मिला, क्योंकि अमेरिका के पीट्सबर्ग से इसका कुछ संबंध जुड़ता है। दरअसल, हम झारखंड के जमशेदपुर के बारे में बात कर रहे हैं।

कहां है वह शहर
02 / 05

कहां है वह शहर?

जमशेदपुर का औद्योगिक इतिहास काफी समृद्ध है। जैसे पिट्सबर्ग, जो एक प्रमुख स्टील शहर रहा है। जमशेदपुर में टाटा स्टील जैसे बड़े उद्योग हैं। जमशेदपुर भारत का पहला स्टील शहर है और यहां कई बड़े स्टील संयंत्र हैं, जो इसे स्टील उत्पादन का एक प्रमुख केंद्र बनाते हैं।

क्यों कहा गया पिट्सबर्ग
03 / 05

क्यों कहा गया पिट्सबर्ग?

स्टील उत्पादन के अलावा जमशेदपुर में खनिज और जल संसाधनों की कमी नहीं है। एक वजह ये भी है कि स्टील उत्पादन के लिए यह शहर चुना गया। यह पिट्सबर्ग की तरह ही खनिज संसाधनों से समृद्ध है।

कई चीजों के लिए मशहूर है जमशेदपुर
04 / 05

कई चीजों के लिए मशहूर है जमशेदपुर

इतना ही नहीं जमशेदपुर में आधुनिक अवसंरचना और कई विकास परियोजनाएं हैं, जिससे यह शहर विकसित औद्योगिक शहर बनती है। इसके अलावा जमशेदपुर शिक्षा और तकनीकी का केंद्र भी है। यहां कई शैक्षणिक संस्थान और अनुसंधान केंद्र हैं।

क्या है शहर का इतिहास
05 / 05

क्या है शहर का इतिहास?

अगर हम जमशेदपुर के इतिहास की बात करें तो इस शहर को बसाने का श्रेय जमशेदजी नौशरवान जी टाटा को जाता है, जिनके नाम पर इस शहर को नाम पड़ गया और लोग इसे टाटानगर जमशेदपुर के नाम से जानते हैं।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited