PHOTOS: भारत की यह नदी कहलाती है 'पुरानी गंगा', इन 3 राज्यों में बहती है धारा

भारत में एक दो नहीं, बल्कि छोटी-बड़ी मिलाकर कुल 200 नदियां बहती हैं। इन नदियों का खास महत्व भी है। ये पीने के पानी और सिंचाई के अलावा लोगों की आस्था से भी जुड़ी हैं। यही वजह है कि भारत में नदियों को मां का दर्जा दिया गया है। गंगा नदी यहां की मुख्य नदी है, जो भारत की संस्कृति और समाज और आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाती है। लेकिन, क्या आप जानते है कि भारत की एक और नदी है, जिसे पुरानी गंगा के नाम से जाना जाता है, अगर नहीं तो आइए आज जानते हैं-

01 / 07
Share

गंगा नदी का महत्व

भारत में जब नदियों की बात होती है तो गंगा का नाम सबसे पहले आता है। यह भारत की सबसे लंबी नदी है, जिसकी लंबाई 2525km है। गंगा नदी की घाटों पर सुबह-शाम आरती का दृश्य काफी मनमोहक होता है।

02 / 07
Share

भारत की पुरानी गंगा

ऐसी ही भारत की एक नदी है, जिसे पुरानी गंगा के नाम से जाना जाता है। हम गोदावरी नदी की बात कर रहे हैं, जिसे पुरानी गंगा कहा जाता है।

03 / 07
Share

किसे कहते हैं पुरानी गंगा ?

कहते हैं कि गोदावरी नदी प्रायद्विपीय की सबसे बड़ी नदी है। वहीं यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी नदी भी है। इस नदी का उद्गम महाराष्ट्र में त्रय्बंकेश्वर से होता है।

04 / 07
Share

इन 2 नामों से है पहचान

त्रय्बंकेश्वर से निकल कर छत्तीसगढ़ तक में इसकी धारा बहती है। गोदावरी नदी की लंबाई 1465km है। ऐसे में इस नदी को पुरानी और वृद्ध गंगा के नाम से जाना जाता है।

05 / 07
Share

कितनी ऊंचाई से बहती है पुरानी गंगा ?

गोदावरी नदी महारष्ट्र के नासिक जिले में पश्चिम घाट के ब्रह्मगिरी पहाड़ियों में 1067 सीटर की ऊंचाई से निकलती है। हालांकि इस दौरान यह कई राज्यों से होकर गुजरती है।

06 / 07
Share

इन राज्यों में बहती है धारा

गोदावरी नदी तीन राज्यों महाराष्ट्र, तेलांगाना और आंध्र प्रदेश से होकर गुजरती है। आपको बता दें कि इसके बेसिन में मध्य प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ का कुछ हिस्सा शामिल है।

07 / 07
Share

7 नदियों में एक है पुरानी गंगा

बता दें कि गोदावरी के बेसिन 60 मिलियन से ज्यादा लोग अपना घर मानते हैं। इस नदी को गंगा की बहन से कम नहीं माना जाता है। यह भारत की पवित्र 7 नदियों में से एक है।