राजस्थान में है दुनिया का सबसे बड़ा बर्तन, एक बार में बनता है 4800 किलो भोजन
आप सबके घर में खाना तैयार करने के लिए बर्तन तो जरूर होगा। उस बर्तन में पांच से 10 लोगों का खाना तैयार होता होगा, लेकिन राजस्थान में एक ऐसी जगह है, जहां काफी बड़ा बर्तन है। कहा जाता है कि यह दुनिया का सबसे बर्तन है। इस बर्तन में एक बार में 4800 किलोग्राम खाना बनकर तैयार होता है। यह आपने आप में काफी हैरान करने वाली बात है। आइए, जानते हैं इसके बारे में।

एक बार में बनता है 4800 किलो भोजन
राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध अजमेर शरीफ दरगाह अपने देग के बारे में जाना जाता है। देग यानी कि खाना तैयार करने के लिए बड़ा सा बर्तन। इसे देग कहा जाता है। इस देग की खासियत यह है कि इसमें एक बार में 4800 किलो खाना बनता है।

मुगल काल से जुड़ा है इतिहास
अजमेर शरीफ में स्थित इस देग का इतिहास मुगल काल से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि यह देग अकबर ने मन्नतें पूरी होने पर दरगाह को गिफ्ट किया था, जिसमें आज भी खाना बनकर तैयार होता है।

सिर्फ शाकाहारी खाना बनता
इस देग की सबसे खास बात यह है कि इसमें सिर्फ शाकाहारी खाना ही बनता है। इसमें ज्यादातर मीठे चावल (खीर) पकाए जाते हैं, क्योंकि दरगाह पर सभी धर्मों के लोग आते हैं। इस वजह से इस बर्तन में सिर्फ शाकाहारी खाना बनता है।

इससे लोगों की जुड़ी है आस्था
इस देग से कई प्रकार की आस्था जुड़ी है। कहा जाता है कि लोग मन्नत मांगते हैं और जब उनकी मन्नत पूरी हो जाती है, तब वह यहां आकर कुछ भी दान करते हैं। उनके दान के पैसे या वस्तु से देग में भोजन पकता है, जिसे लोगों में बांटा जाता है।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजन
बता दें कि इसे दुनिया का सबसे बड़ा देग भी कहा जाता है। हाल ही में दरगाह के प्रबंधन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर इस देग में 4000 किलो भोजन पकाया जाएगा, जिसे लोगों में बांटा जाएगा।

स्टेशन मास्टर को कैसे पता चलता है कि कौन सी ट्रेन कहां से आ रही है, आप भी नहीं जानते

नेताजी बोले मैं 1 करोड़ दूंगा, बस भारत को हरा दे पाकिस्तान क्रिकेट टीम

प्रोटीन का पावरहाउस कही जाती हैं ये हरी पत्तियां, मगर इन लोगों के लिए हो सकती हैं खतरनाक

Triptii Dimri Relationship: फेम मिलते ही तृप्ति डिमरी ने किया था विराट कोहली के साले को जुदा, अब इस अरबपति को कर रही हैं डेट

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले में शमी ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

दिल्ली: क्राइम ब्रांच ने नीरज बवानिया गैंग के करीबी सहयोगी को किया गिरफ्तार, कोर्ट से चल रहा फरार

क्या चुनाव के चलते बार-बार बिहार जाएंगे पीएम मोदी? तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री के दौरे पर किया कटाक्ष

RCB vs UPW, WPL 2025: यूपी वारियर्स के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

चलो मंगल पर चलें! आ गया आगे बढ़ने का समय, एलन मस्क ने ISS को कक्षा से बाहर करने का किया आह्वान

Video: भोजपुरी गाने का दीवाना निकला सांप! मोबाइल पर टकटकी लगाकर देख रहा था खेसारी लाल यादव का गाना
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited