राजस्थान में है दुनिया का सबसे बड़ा बर्तन, एक बार में बनता है 4800 किलो भोजन

आप सबके घर में खाना तैयार करने के लिए बर्तन तो जरूर होगा। उस बर्तन में पांच से 10 लोगों का खाना तैयार होता होगा, लेकिन राजस्थान में एक ऐसी जगह है, जहां काफी बड़ा बर्तन है। कहा जाता है कि यह दुनिया का सबसे बर्तन है। इस बर्तन में एक बार में 4800 किलोग्राम खाना बनकर तैयार होता है। यह आपने आप में काफी हैरान करने वाली बात है। आइए, जानते हैं इसके बारे में।

01 / 05
Share

एक बार में बनता है 4800 किलो भोजन

राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध अजमेर शरीफ दरगाह अपने देग के बारे में जाना जाता है। देग यानी कि खाना तैयार करने के लिए बड़ा सा बर्तन। इसे देग कहा जाता है। इस देग की खासियत यह है कि इसमें एक बार में 4800 किलो खाना बनता है।

02 / 05
Share

मुगल काल से जुड़ा है इतिहास

अजमेर शरीफ में स्थित इस देग का इतिहास मुगल काल से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि यह देग अकबर ने मन्नतें पूरी होने पर दरगाह को गिफ्ट किया था, जिसमें आज भी खाना बनकर तैयार होता है।

03 / 05
Share

सिर्फ शाकाहारी खाना बनता

इस देग की सबसे खास बात यह है कि इसमें सिर्फ शाकाहारी खाना ही बनता है। इसमें ज्यादातर मीठे चावल (खीर) पकाए जाते हैं, क्योंकि दरगाह पर सभी धर्मों के लोग आते हैं। इस वजह से इस बर्तन में सिर्फ शाकाहारी खाना बनता है।

04 / 05
Share

इससे लोगों की जुड़ी है आस्था

इस देग से कई प्रकार की आस्था जुड़ी है। कहा जाता है कि लोग मन्नत मांगते हैं और जब उनकी मन्नत पूरी हो जाती है, तब वह यहां आकर कुछ भी दान करते हैं। उनके दान के पैसे या वस्तु से देग में भोजन पकता है, जिसे लोगों में बांटा जाता है।

05 / 05
Share

पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजन

बता दें कि इसे दुनिया का सबसे बड़ा देग भी कहा जाता है। हाल ही में दरगाह के प्रबंधन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर इस देग में 4000 किलो भोजन पकाया जाएगा, जिसे लोगों में बांटा जाएगा।