नीता अंबानी की क्लासमेट थीं रेखा, एक ही स्कूल से की है पढ़ाई!

10 अक्‍टूबर 1954 को जन्‍मी बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा का आज जन्‍मदिन है। उन्‍होंने 1966 में आई तेलुगु फिल्म Rangula Ratnam से चाइल्‍ड एक्ट्रेस के तौर पर एक्टिंग की शुरुआत की थी। क्या आप जानते हैं कि रेखा और नीता अंबानी क्लासमेट रहे हैं। नीता अंबानी ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने और रेखा ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की है।

01 / 07
Share

रेखा का जन्मदिन

सिल्‍क की साड़ी, बालों में गजरा, होठों पर लाल रंग की लिपस्टिक और हाथ में पोटली लेकर रेखा जब निकलती हैं तो निगाहें थम जाती हैं। 10 अक्‍टूबर 1954 को जन्‍मी रेखा का आज जन्‍मदिन है।

02 / 07
Share

इस फिल्म से डेब्यू

रेखा ने 1966 में आई तेलुगु फिल्म Rangula Ratnam से चाइल्‍ड एक्ट्रेस के तौर पर एक्टिंग की शुरुआत की थी। बेहतरीन एक्टिंग और डांस के लिए पहचानी जाने वाली रेखा तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी की अनगिनत फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

03 / 07
Share

15 की उम्र में एक्टिंग

रेखा जब 15 साल की थीं, तो उन्‍होंने फिल्म अनजाना सफर की शूट‍िंग शुरू की थी। 1969 में शुरू हुई यह उनकी पहली फिल्म थी, लेकिन इसकी रिलीज आठ साल बाद हुई।

04 / 07
Share

नीता अंबानी की क्लासमेट

नीता अंबानी ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने और रेखा ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

05 / 07
Share

नीता अंबानी ने कही ये बात

मुंबई में बॉलीवुड फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपना एक स्टोर लॉन्च किया। इस खास मौके पर नीता अंबानी और रेखा भी नजर आईं। यहीं Nita Ambani ने बताया कि वो और रेखा एक स्कूल से पढ़े हैं।

06 / 07
Share

रेखा की एजुकेशन

बता दें कि रेखा ने मद्रास के प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन लिया। जब वो 9 या 10 साल की थीं। अभिनेत्री रेखा ने सिर्फ नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। वह चेन्नई के चर्च पार्क कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ती थीं।

07 / 07
Share

इस वजह से छूट गई पढ़ाई

रेखा का जन्म फेमस साउथ एक्टर्स जेमिनी गणेशन और पुष्पावल्ली के घर हुआ था। उनके माता-पिता अलग-अलग रहते थे, जिसका असर रेखा की जिंदगी पर पड़ा।