होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

नहीं रहे महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़, विदेश से ली थी ये डिग्री, इस चीज में थे मास्टर

उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ (81) का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह मेवाड़ राजवंश के 76वें संरक्षक थे जिनका जन्म उदयपुर के सिटी पैलेस में हुआ था। वह भगवत सिंह के दूसरे पुत्र तथा महेंद्र सिंह मेवाड़ के भाई थे। उनके बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ हैं जिन्हें प्रिंस ऑफ उदयपुर कहा जाता है।

अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन
01 / 07
Share

अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन

अरविंद सिंह मेवाड़ महाराणा प्रताप के वंशज थे। अरविंद सिंह मेवाड़ ने यूके के प्रतिष्ठित कॉलेज सेंट एल्बंस मेट्रोपॉलिटन कॉलेज से होटल मैनेजमेंट की डिग्री ली थी।

मेवाड़ राजवंश के 76वें संरक्षक मेवाड़ राजवंश के 76वें संरक्षक
02 / 07
Share

मेवाड़ राजवंश के 76वें संरक्षक

उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ (81) का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह मेवाड़ राजवंश के 76वें संरक्षक थे।

03 / 07
Share

ऐसी रही शिक्षा

उनका जन्म उदयपुर के सिटी पैलेस में हुआ था। वह भगवत सिंह के दूसरे पुत्र तथा महेंद्र सिंह मेवाड़ के भाई थे। उन्होंने अजमेर के मेयो कॉलेज से अपनी शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद उदयपुर में महाराणा भूपाल कॉलेज से आर्ट्स में ग्रेजुएशन की।

04 / 07
Share

इस चीज में थे मास्टर

अरविंद सिंह मेवाड़ ने अमेरिका में कुछ समय तक नौकरी भी की थी। वे एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थे। उदयपुर को डेस्टिनेशन वेडिंग का हब बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

05 / 07
Share

किस चीज में थी भूमिका

पुरानी हवेलियों और महलों को हेरिटेज होटल बनाने की चलन शुरू करने के लिए उन्हें जाना जाता है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार 17 मार्च को किया गया।

06 / 07
Share

ऐसा है परिवार

वे परिवार में पत्नी विजयराज कुमारी, पुत्र लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, पुत्रियां भार्गवी कुमारी, पद्मजा कुमारी, पुत्र वधु निवृति कुमारी और पौत्र—पौत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए।

07 / 07
Share

बेटे हैं लक्ष्यराज

उनके बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ हैं जिन्हें प्रिंस ऑफ उदयपुर कहा जाता है।