CBSE Board में इससे कम नंबर आने पर छात्र हो जाएंगे फेल, यहां देखें सब्जेक्ट वाइज पासिंग मार्क्स
CBSE Class 10th 12th Passing Criteria, Percentage: सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाओं में अब गिनती के दिन (CBSE Board Passing Marks) बाकी हैं। कुछ स्कूलों में प्रीबोर्ड जारी है तो कहीं मॉक टेस्ट हो रहा है। इस बीच छात्र लगातार सर्च कर रहे हैं कि 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कितने मार्क्स चाहिए होंगे। यहां आप सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं पासिंग मार्क्स, मार्किंग स्कीम और एग्जाम पैटर्न जान सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं एग्जाम डेट
सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। 10वीं की बोर्ड परीक्षा 18 मार्च तक चलेगी। जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 4 अप्रैल तक निर्धारित है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए होंगे।

सीबीएसई बोर्ड में पास होने के लिए कितने मार्क्स
बता दें सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि किसी छात्र के किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी।

इससे कम मार्क्स आने पर होंगे फेल
वहीं यदि किसी छात्र के दो से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम मार्क्स आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे। यहां आप सब्जेक्ट वाइज पासिंग मार्क्स जान सकते हैं।

यहां देखें सब्जेक्ट वाइज पासिंग मार्क्स
सीबीएसई बोर्ड 10वीं के पासिंग मार्क्स की बात करें तो अंग्रेजी की परीक्षा कुल 100 मार्क्स की होती है। जिसमें 80 मार्क्स की थ्योरी और 20 नंबर का प्रैक्टिकल होता है। गणित में थ्योरी के 80 मार्क्स, प्रैक्टिकल के 20 मार्क्स होते हैं। विज्ञान में भी 80 नंबर की थ्योरी और 20 मार्क्स का प्रैक्टिकल होता है।

कंप्यूटर एप्लिकेशंस और सोशल साइंस के लिए
इसके अलावा कंप्यूटर एप्लिकेशंस में थ्योरी से 30 मार्क्स व प्रैक्टिकल 70 नंबर का होता है। जबकि सामाजिक विज्ञान में थ्योरी 80 नंबर का और प्रैक्टिकल 20 अंक का होता है। यहां पास होने के लिए 33 नंबर जरूरी होते हैं।

टॉयलेट साफ करने में कोई हैक्स नहीं आ रहा काम! तो अपनाकर देखें ये 5 घरेलू नुस्खे, जिद्दी पीलेपन की होगी छुट्टी

डिलीवरी के 17 दिन बाद दिया UPSC मेन्स एग्जाम, 45वीं रैंक लाकर IAS बन रचा इतिहास

Jagannath Rath Yatra: ट्रैवल प्लान से लेकर रूट मैप तक, सबकुछ जानिए एक जगह पर

देखती रह गई दुनिया... वेस्टइंडीज ने दुनिया की नंबर वन टीम ऑस्ट्रेलिया का किया बुरा हाल

मलाइका अरोड़ा को दिल की रानी बनाने से पहले इन हसीनाओं संग जुड़े थे अर्जुन कपूर के दिल के तार, पिता के कारण एक से बनाई थी दूरी

Ankita Lokhande-Vicky Jain के घर गूंजेगी किलकारी! 'लाफ्टर शेफ 2' में बोलीं एक्ट्रेस- मैं प्रेग्नेंट हूं...

बदल चुका है घूमने का अंदाज, ट्रैवलिंग के ये 3 ट्रेंड्स जानना है बेहद जरूरी

Lucknow Crime: लखनऊ में किशोरी का रेप, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी, ब्लैकमेल कर मांगे पैसे

ईरान के खिलाफ अभियान जारी रखेगा इजराइल, मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने किया ऐलान

'Border 2' से बाहर हो जाएंगे दिलजीत दोसांझ !! FWICE ने मेकर्स को लगाई लताड़
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited