क्लासिकल सिंगर ने UPSC में गाड़ा झंडा, बिना कोचिंग किए बनीं IAS
यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा क्रैक करने वाले हर छात्र एक उदाहरण के तौर पर याद किए जाते हैं। यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को बिना कोचिंग के क्रैक करने वाली IAS पल्लवी मिश्रा की कहानी भी काफी प्रेरणादायक है। पल्लवी को मल्टी टैलेंटेड कहना गलत नहीं होगा। पल्लवी वकालत की पढ़ाई कर चुकी हैं। इसके अलावा क्लासिकल सिंगर भी हैं। आइए उनके करियर पर एक नजर डालते हैं।

UPSC टॉपर पल्लवी
यूपीएससी सिविल सर्विस 2022 का रिजल्ट जारी होते ही पल्लवी मिश्रा का नाम हर तरफ चर्चा में आ गया। बिना कोचिंग किए UPSC में रैंक 73 लाने वाली पल्लवी अपनी खूबसूरती और टैलेंट को लेकर भी वो काफी मशहूर हैं।

भोपाल की रहने वाली
पल्लवी मिश्रा मूलरूप से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली है। उनका जन्म 14 अक्टूबर 1997 को हुआ था। उनके पिता एक सीनियर वकील हैं। वहीं, उनकी मां एक साइंटिस्ट हैं। पल्लवी को यूपीएससी करने की प्रेरणा उनके भाई से मिली। उनके भाई आदित्य मिश्रा IPS ऑफिसर हैं।

पढ़ाई में अव्वल
शुरू से पढ़ाई में अव्वल रहने वाली पल्लवी की स्कूलिंग भोपाल में ही हुई है। इसके बाद उन्होंने वकालत करने का मन बनाया। उन्होंने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली से बीए एलएलबी की डिग्री हासिल की है। वकालत खत्म होने के बाद उनके भाई ने UPSC करने के लिए प्रेरित किया।

बिना कोचिंग के तैयारी
पल्लवी मिश्रा ने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। बता दें कि पल्लवी ने कभी भी किसी तरह की कोई कोचिंग नहीं की। उन्होंने घर पर रहकर ही सिविल सर्विस की तैयारी की।

ऐसे बनीं IAS
साल 2022 की यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में उन्हें ऑल इंडिया रैंक 73 प्राप्त हुआ। उन्हें यूपीएससी में 1004 नंबर प्राप्त हुए। वो IAS सर्विस के लिए चुनी गईं। फिलहाल वो गोवा में पोस्टेड हैं।

क्लासिकल सिंगर
पल्लवी मिश्रा एक प्रोफेशनल क्लासिकल सिंगर हैं। उन्होंने शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग ली है। पल्लवी ने संगीत में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। वो LBSNAA में IAS ट्रेनिंग के दौरान परफॉर्म भी कर चुकी हैं।

भारत के अलावा सिर्फ एक और देश के पास है ब्रह्मोस मिसाइल, लेकिन वो रूस नहीं है

खत्म हुआ सस्पेंस, इस दिन से शुरू होगा एशिया कप 2025

सोने से पहले अगर खा ली ये चीज तो रातभर नींद के लिए तरसेंगे, दूरी बनाने में ही समझदारी, वरना बदले रहेंगे करवट

न रोहित न धोनी, आकाश चोपड़ा ने बनाई टेस्ट में टीम इंडिया की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

इस हसीना के लिए अजय देवगन ने किया था रवीना को डंप!! बौखलाई एक्ट्रेस ने कहा था-'जेब्रा जैसे होंगे बच्चे...'

डॉक्टर्स डे कॉन्क्लेव में नजर आई स्वास्थ्य सेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता, स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है देश

रीढ़ की हड्डी की चोट का हो सकेगा इलाज, बैज्ञानिकों बना लिया इम्प्लांटेबल डिवाइस, रिसर्च में भी पाया गया कारगर

Bike Taxi: कर्नाटक में 'बाइक टैक्सी' पर प्रतिबंध, परेशान सवारियों ने की भूख हड़ताल, CM को लिखा Open Letter

30 जून के पंचांग से जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल का समय, जानें आज कौन सा व्रत है?

कल का मौसम 30 June 2025 : घनघोर घटाएं करेंगी बारिश मूसलाधार, बादल फटने के साथ आएगा तूफान! वज्रपात-लैंडस्लाइड से सावधान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited