डीयू से लेकर ऑक्सफोर्ड तक गाड़ा झंडा, कितनी पढ़ी लिखी हैं दिल्ली की नई सीएम आतिशी मार्लेना

Delhi New CM Atishi Marlena Education Qualification: आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल की जगह दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो (Delhi New CM) गया है। आप मंत्री आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने इस पर मुहर लगा दी है। ऐसे में यहां आप दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना के एजुकेशन क्वालिफिकेशन, स्कूल, कॉलेज के बारे में जान सकते हैं।

01 / 06
Share

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

अरविंद केंजरीवाल की जगह दिल्ली के नई मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। आप मंत्री आतिशी दिल्ली के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने जा रही हैं।

02 / 06
Share

कितनी पढ़ी लिखी हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

ऐसे में यहां आप दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना के एजुकेशन क्वालिफिकेशन, स्कूल व कॉलेज के बारे में जान सकते हैं।

03 / 06
Share

दिल्ली के इस स्कूल से की पढ़ाई

बता दें आतिशी के पिता प्रोफेसर विजय कुमार सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर थे। आतिशी ने अपनी स्कूल शिक्षा नई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से पूरी की।

04 / 06
Share

सेंट स्टीफंस से हिस्ट्री की पढ़ाई

इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स किया। फिर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में शेनिंग स्कॉलरशिप प्राप्त कर मास्टर की डिग्री हासिल की।

05 / 06
Share

यहां से मास्टर डिग्री

इसके बाद उन्होंने शैक्षिक अनुसंधान में रोड्स स्कॉलर के बाद ऑक्सफोर्ड से अपनी दूसरी मास्टर डिग्री हासिल की।

06 / 06
Share

संभाल चुकी हैं ये मंत्रालय

कहा जाता है कि आतिशी अरविंद केजरीवाल की सबसे भरोसेमंद मंत्रियों में से एक हैं। मौजूदा सरकार में आतिशी ने शिक्षा, जल, वित्त, पीडब्ल्यूडी, बिजली, कानून समेत कुल 14 मंत्रालय का पदभार संभाल है।