कितने पढ़े लिखे हैं पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ, जानें किस स्कूल से की है पढ़ाई

Diljit Dosanjh Education: एक्टर और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ आए दिन अपने फिल्मों और गानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल आना लाजमी है कि आखिर दिलजीत कितने पढ़े लिखे हैं। तो चलिए आज हम आपको उनकी पढ़ाई - लिखाई के बारे में बताएंगे।

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ
01 / 05

​​पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ​

​एक्टर और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ आए दिन अपने फिल्मों और गानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल आना लाजमी है कि आखिर दिलजीत कितने पढ़े लिखे हैं। तो चलिए आज हम आपको उनकी पढ़ाई - लिखाई के बारे में बताएंगे।​

जालंधर में हुआ जन्म
02 / 05

​​जालंधर में हुआ जन्म​

​दिलजीत दोसांझ का जन्म 6 जनवरी 1984 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। उनके पिता बलबीर सिंह पंजाब परिवहन के कर्मचारी रह चुके हैं। वहीं, उनकी मां सुखविंदर कौर एक गृहणी हैं।​

इस स्कूल से हुई पढ़ाई
03 / 05

​​इस स्कूल से हुई पढ़ाई​

दिलजीत दोसांझ का असली नाम दलजीत सिंह दोसांझ है। एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने श्री गुरु हरकृष्ण स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने अलमनार पब्लिक स्कूल से 10वीं परीक्षा पास की है।​

संगीत में गहरी रुचि
04 / 05

​​संगीत में गहरी रुचि​

​दिलजीत दोसांझ को बचपन से ही संगीत में गहरी रुचि थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने 10वीं के बाद आगे पढ़ाई नहीं की। इसकी जगह उन्होंने अपना पूरा समय संगीत को दिया।​

करियर की शुरुआत
05 / 05

​​करियर की शुरुआत​

​दोसांझ ने साल 2005 में अपने एल्बम 'स्माइल' से करियर की शुरुआत की थी। यह सिलसिला ऐसा चला कि दोबारा उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज दुनियाभर में उनके लाखों चाहने वाले हैं। ​

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited