17 October History: मदर टेरेसा को नोबल शांति पुरस्कार मिलने के अलावा हुईं थी ये एतिहासिक घटनाएं

मदर टेरेसा को कौन नहीं जानता। यह विनम्र और स्नेहमयी मां एक रोमन कैथोलिक नन थीं और उन्होंने जीवन भर गरीब, अनाथ, लाचार और बीमार लोगों की तीमारदारी की। उन्होंने कलकत्ता (अब कोलकाता) में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की और दुनियाभर में इसके केंद्रों की स्थापना कर ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा करने के अपने संकल्प को आगे बढ़ाया। उन्हें 17 अक्टूबर 1979 को शांति के लिये नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। लेकिन इस तारीख को कई और भी घटनाएं हुई थीं, जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बहुत जरूरी है।

indian History in Hindi
01 / 05

indian History in Hindi

2003 - चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की।2007 - आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास 'द गेदरिंग' के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।2018 - प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायक अरुण भादुड़ी का निधन। भाषा इनपुट के साथ​

17 October History
02 / 05

17 October History

1605 - जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर की मृत्यु।1817 - अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद खान का दिल्ली में जन्म हुआ।1870 - कलकत्ता बंदरगाह को स्वायत्त निकाय के अंतर्गत लाया गया।​

17 October History in Hindi
03 / 05

17 October History in Hindi

1874 - कोलकाता को हावड़ा से जोड़ने के लिए 1874 में हुगली नदी पर पीपे से बनाए पंटून पुल को यातायात के लिए खोला गया। इसी पुल की जगह बाद में हावड़ा ब्रिज का निर्माण किया गया।1906 - स्वामी रामतीर्थ का निधन।1918 - यूगोस्लाविया ने खुद को गणतंत्र देश घोषित किया।

17 October Historical Events
04 / 05

17 October Historical Events

1920 - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ताशकंद में स्थापना।1940 - महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह की घोषणा की।1949 - संविधान सभा ने संविधान के अनुच्छेद 370 को स्वीकार किया। इसके अंतर्गत जम्मू-कश्मीर को विशेष प्रावधान प्रदान किए गए।

17 October Indian History
05 / 05

17 October Indian History

1970 - भारतीय स्पिन गेंदबाजी के धुरंधर अनिल कुंबले का जन्मदिन। कुंबले के नाम एक दुर्लभ रिकार्ड है। वह टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 10 विकेट लेने वाले भारत के पहले और विश्व के दूसरे खिलाड़ी हैं।1979 - गरीबों और बेसहारों की मसीहा मदर टेरेसा को नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।1994 - 1983 में देश को विश्व कप दिलाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने अपने करियर का अंतिम एक दिवसीय मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ फरीदाबाद में खेला।और पढ़ें

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited