बेजोड़ इंजीनियरिंग की मिसाल है भारत की ये 5 चीजें, खासियत ऐसी की खिंचे आते हैं दुनियाभर के लोग

15 सितंबर की तारीख दुनिया के महान इंजीनियर्स को समर्पित है। इस दिन इंजीनियर्स के सम्मान में जश्न मनाते हैं। भारत में ऐसी कई मशहूर चीजें हैं जिन्हें बेजोड़ इंजीनियरिंग की मिसाल कहा जाता है। इन जगहों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इंजीनियरिंग की मिसाल इन चीजों के बारे में यहां देख सकते हैं।

01 / 05
Share

अंडर वाटर मेट्रो टनल

कोलकाता में भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो चलाई गई है। यह मेट्रो ट्रेन पानी के अंदर टनल में चलती है। पानी के अंदर दौड़ने वाली इस मेट्रो ट्रेन टनल को महान इंजीनियरिंग का मिसाल कह सकते हैं। यह हुगली नदी के नीचे 4.8 किलोमीटर का है, जिसे मेट्रो 45 सेकंड में तय करती है।

02 / 05
Share

Statue of Unity

गुजरात में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है, जिसकी ऊंचाई 182 मीटर है। इसके अंदर की बनावट बेहतरीन इंजीनियरिंग की मिसाल है। स्टैचू ऑफ यूनिटी, भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल का समर्पित स्मारक है।

03 / 05
Share

चिनाब रेल पुल

चिनाब रेल पुल एक स्टील और कंक्रीट का आर्च ब्रिज है, जो भारत के जम्मू और कश्मीर के जम्मू डिवीजन के रियासी जिले में बक्कल और कौरी के बीच स्थित एक सिंगल-ट्रैक रेलवे लाइन है। इसे सिविल इंजीनियरिंग का यह चमत्कार दुनियाभर का आकर्षण बना हुआ है।

04 / 05
Share

रानी रत्नावती गर्ल्स स्कूल

राजस्थान के जैसलमेर में थार रेगिस्तान के बीच शान से खड़ा राजकुमारी रत्नावती गर्ल्स स्कूल भारतीय कारीगरों के हुनर का जीता जागता सबूत है। खास बात है कि राजस्थान में जहां तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है वहां 22 बीघा जमीन में फैला हुआ यह स्कूल बिना किसी एसी या कूलर के भी खुद को ठंडा रखने की क्षमता रखता है।

05 / 05
Share

जटायु अर्थ सेंटर नेचर पार्क

भारत के केरल राज्य के कोल्लम जिले के चदयामंगलम में स्थित जटायु अर्थ सेंटर नेचर पार्क भी इंजीनियरिंग का शानदार नमूना है। जटायु नेचर पार्क में कई खूबसूरत नजारे हैं।इस पार्क में मौजूद पक्षी की मूर्ति 200 फीट लंबी, 150 फीट चौड़ी, 70 फीट ऊंची है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी पक्षी मूर्ति माना जाता है।