​भारत के किन राज्यों से होकर गुजरती है गंगा नदी, जानें कितनी है इसकी लंबाई

भारत में नदियों का एक विशेष स्थान है। देश में लगभग 200 प्रमुख नदिया हैं। ये नदियां लोगों की आस्था का केंद्र होने के साथ ही उनकी जरूरतों को भी पूरा करती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए नदियों से जुड़ा एक सवाल लेकर आए हैं। देखना होगा कि क्या आप इस सवाल का सही जवाब बता पाते हैं या नहीं।

01 / 05
Share

​​सबसे पवित्र नदी​

​गंगा नदी देश की सबसे लंबी और पवित्र नदी मानी जाती है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि गंगा नदी भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है? ​

02 / 05
Share

​​यूपीएससी का सवाल​

​इस तरह के सवाल यूपीएससी व एसएससी समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछ लिए जाते हैं। ऐसे में अगर आपको नहीं पता तो हम इस सवाल का सही जवाब बताने जा रहे हैं।​

03 / 05
Share

​​गंगा नदी का निर्माण​

​उत्तराखंड के देव प्रयाग में भागरथी और अलकनंदा मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती हैं। इसके बाद ये नदी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल राज्यों से होकर बहती है। जब गंगा पश्चिम बंगाल में प्रवेश करती है, तो यह पद्मा और हुगली में विभाजित हो जाती है।​

04 / 05
Share

​गंगा की सहायक नदियां

​बता दें कि गंगा में बाएं ओर से आकर मिलने वाली प्रमुख सहायक नदियां राम गंगा, गंडक, कोसी, घाघरा और गोमती हैं। गंगा के दाहिनी ओर की सहायक नदियां यमुना, चम्बल, सोन, बेतवा, केन और पुनपुन हैं।​

05 / 05
Share

​​लंबाई और गहराई​

गहराई की बात करें तो गंगा नदी की औसत गहराई 16 मीटर और अधिकतम गहराई 30 मीटर है। वहीं, इसकी कुल लंबाई लगभग 2525 किलोमीटर बताई जाती है।​