गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के पास है कौन सी डिग्री, इस यूनिवर्सिटी से की है पढ़ाई
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में भी लॉरेंस बिश्नोई का हाथ सामने आया। इसके बाद देश विदेश में लॉरेंस की चर्चा होने लगी है। लॉरेंस बिश्नोई का जन्म 12 फरवरी 1993 को पंजाब के फिरोजपुर जिले के एक गांव में हुआ था। क्या आपको पता है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कितनी पढ़ाई-लिखाई की है।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई
लॉरेंस बिश्नोई भारतीय गैंगस्टर है जो वर्तमान में 2015 से जेल में बंद है। उस पर हत्या और जबरन वसूली सहित कई आपराधिक आरोप हैं।
लॉरेंस का गैंग
कथित तौर पर उसका गिरोह भारत के बाहर भी सक्रिय हैं जिसमें 700 से अधिक शूटर हैं। छात्र राजनीति में आने के बाद लॉरेंस बिश्नोई के कदम अपराध की दुनिया की ओर मुड़ गए!
क्यों हो रही चर्चा
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम आज देश-विदेश में सबसे चर्चित है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में भी लॉरेंस का हाथ सामने आया।
लॉरेंस बिश्नोई ने कितनी पढ़ाई-लिखाई की
लॉरेंस बिश्नोई का जन्म 12 फरवरी 1993 को पंजाब के फिरोजपुर जिले के एक गांव में हुआ था। क्या आपको पता है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कितनी पढ़ाई-लिखाई की है।
डीएवी कॉलेज
लॉरेंस बिश्नोई ने 2010 में चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में दाखिला लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2011 में लॉरेंस बिश्नोई ने पंजाब विश्वविद्यालय कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल में भाग लिया।
कानून की डिग्री
जानकारी के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई ने पंजाब विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की।
पिता थे पुलिस में
बिश्नोई के पिता हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल थे, मगर 1997 में उन्होंने पुलिस सेवा छोड़ दी और किसानी करने लगे। लॉरेंस बिश्नोई ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई अबोहर में की।
PHOTOS: महिला टी20 विश्व कप 2024 की बेस्ट खिलाड़ी ने खूबसूरती से भी दिल जीते
BRICS देशों की करेंसी क्या हैं? भारत के कितने रुपये के बराबर, किसमें कितना दम
हारकर भी करोड़पति बन गई भारतीय महिला टीम, हरमन ब्रिगेड को कितना मिला ईनाम
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में ये पांच भारतीय खिलाड़ी होंगे गेम चेंजर
कौन सी सब्जी है जिसमें देश भाषा और जिले का नाम आता है, नहीं जानते होंगे आप
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited