GK Quiz: किस जीव के पास होते हैं 3 दिल और 9 दिमाग? देखें ट्रिकी सवालों के जवाब

जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स से जुड़े सवाल लगभग हर प्रतियोगिता परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। अक्सर परीक्षार्थियों को सबसे ज्यादा कंफ्यूजन जनरल नॉलेज सेक्शन में ही होता है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ ट्रिकी सवाल-जवाब (GK Tricky Questions) यहां देख सकते हैं। इन सवालों की मदद से एग्जाम में हाई स्कोर कर सकते हैं।

अशोक चक्र में कितनी तीलियां होती हैं अशोक चक्र में कितनी तीलियां होती हैं
01 / 07
Share

अशोक चक्र में कितनी तीलियां होती हैं?

जवाब: अशोक चक्र, जो भारत के राष्ट्र-ध्वज तिरंगा में स्थित है। अशोक चक्र में चौबीस तीलियां होती हैं। अशोक चक्र को कर्तव्य का पहिया भी कहा जाता है। ये 24 तीलियाँ मनुष्य के 24 गुणों को दर्शातीं हैं।

श्रीलंका का पुराना नाम क्या था श्रीलंका का पुराना नाम क्या था
02 / 07
Share

श्रीलंका का पुराना नाम क्या था?

जवाब: साल 1972 तक श्रीलंका का नाम सीलोन था। इसे 1972 में बदलकर लंका तथा 1978 में इसके आगे सम्मानसूचक शब्द "श्री" जोड़कर श्रीलंका कर दिया गया।

03 / 07
Share

भारत में प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी कौन था?

जवाब: सन 711 ई. में अरब के तत्कालीन सूबेदार हज्जाज के आदेश से मुहम्मद बिन कासिम ने पश्चिमोत्तर भारत के सिंध पर आक्रमण किया था।

04 / 07
Share

विश्व का सबसे छोटा पक्षी कौन सा है?

जवाब: सबसे छोटा पक्षी गुंजन पक्षी (Humming Bird) है। वर्तमान में 15-20 सेमी. तक के आकार की बी-हमिंग बर्ड (Bee Humming Bird) संसार की सबसे छोटी चिड़िया या पक्षी है, जो कि दक्षिण अमेरिका में पाई जाती है।

05 / 07
Share

ICC का मुख्यालय (Headquarter) कहां है?

जवाब: ICC का मुख्यालय दुबई , संयुक्त अरब अमीरात में है। ICC में वर्तमान में 108 सदस्य राष्ट्र हैं। 12 पूर्ण सदस्य जो टेस्ट मैच खेलते हैं, और 96 सहयोगी सदस्य हैं।

06 / 07
Share

किस जीव के पास होते हैं 3 दिल और 9 दिमाग?

जवाब: ऑक्टोपस दुनिया का इकलौता प्राणी है, जिसके पास 3 दिल और 9 द‍िमाग होता है। इस जीव के दो दिल गिल्स के लिए बने होते हैं। इसके अलावा केंद्र में तीसरा दिल होता है जो खून में ऑक्सीजन मिल जाने के बाद उसकी सप्लाई करता है। ऑक्टोपस के 8 दिमाग 8 हाथों में और 1 दिमाग सर में होता है।

07 / 07
Share

भारतीय भूमि का सबसे दक्षिणी हिस्सा कौन सा है?

जवाब: भारतीय भूमि का सबसे दक्षिणी हिस्सा इंदिरा प्वॉइंट है, जो अंडमांड एंड निकोबार में स्थित है।