होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

चंद्रमा पर एक दिन कितने घंटे का होता है?

पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाने के साथ ही अपने अक्ष पर भी घूमती है, जिस वजह से दिन और रात होती है। पृथ्वी पर एक दिन में 24 घंटे होते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि चंद्रमा पर एक दिन कितना बड़ा होता है?

दिन और रात दिन और रात
01 / 05
Share

दिन और रात

स्कूल में आपने ये तो पढ़ा ही होगा कि सूर्य एक तारा है, जो कि सिर्फ अपने अक्ष पर घूमता है। वहीं, पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाने के साथ ही अपने अक्ष पर भी घूमती है। इस वजह से दिन और रात होती है।

पृथ्वी का चक्कर पृथ्वी का चक्कर
02 / 05
Share

पृथ्वी का चक्कर

इसी तरह चंद्रमा अपने अक्ष पर घूमने के साथ ही पृथ्वी और सूर्य दोनों का ही चक्कर लगाता है। पृथ्वी पर एक दिन में 24 घंटे होते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि चंद्रमा पर एक दिन कितना बड़ा होता है?

03 / 05
Share

चंद्रमा का एक दिन

वैज्ञानिकों की मानें तो चंद्रमा का एक दिन पृथ्वी के 28 दिनों के बराबर होता है। इसका मतलब कि चंद्रमा पर 14 दिनों तक दिन और अगले 14 दिनों तक रात होती है।

04 / 05
Share

708.7 घंटों का एक दिन

पृथ्वी पर एक दिन 24 घंटे का होता है लेकिन चंद्रमा पर एक दिन में लगभग 708.7 घंटे होते हैं। दरअसल, चंद्रमा 27.3 दिनों में पृथ्वी का एक चक्कर पूरा करता है। इस वजह से चंद्रमा का एक दिन पृथ्वी के 28 दिनों के बराबर होता है।

05 / 05
Share

पृथ्वी और चंद्रमा की दूरी

पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की औसत दूरी 3,84,400 किमी है। वहीं, जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता है तो उसकी दूरी 3,63,300 किमी होती है। जबकि, जब चंद्रमा पृथ्वी से सबसे दूरी पर होता है तो दोनों के बीच 4,05,500 किमी की दूरी होती है।