​उत्तर प्रदेश के कितने जिलों की सीमा मध्य प्रदेश से लगती है?

​ये तो आपको पता ही होगा कि भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। देश का हर राज्य अन्य कई राज्यों से अपनी सीमा साझा करते हैं। लेकिन क्या आपको ये पता है कि उत्तर प्रदेश के कितने जिलों की सीमा मध्य प्रदेश से लगती है?

भारत के राज्य
01 / 05

भारत के राज्य

ये तो आपको पता ही होगा कि भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। देश का हर राज्य अन्य कई राज्यों से अपनी सीमा साझा करते हैं। लेकिन क्या आपको ये पता है कि उत्तर प्रदेश के कितने जिलों की सीमा मध्य प्रदेश से लगती है?

एग्जाम का सवाल
02 / 05

एग्जाम का सवाल

इस तरह के सवाल यूपीएससी व एसएससी समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछ लिए जाते हैं। ऐसे में अगर आपको नहीं पता तो हम इस सवाल का सही जवाब बताने जा रहे हैं।

चौथा सबसे बड़ा राज्य
03 / 05

चौथा सबसे बड़ा राज्य

सबसे पहले ये जान लें कि क्षेत्रफल के मामले में उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य कुल 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य माना जाता है।

यूपी का सबसे बड़ा और छोटा जिला
04 / 05

यूपी का सबसे बड़ा और छोटा जिला

उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक जिलों वाला राज्य भी है। रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तर प्रदेश में 75 जिले, 18 मंडल, 17 नगर निगम और 437 नगर पंचायतें हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी और सबसे छोटा जिला हापुड़ है।

एमपी से लगती है इन जिलों की सीमा
05 / 05

एमपी से लगती है इन जिलों की सीमा

उत्तर प्रदेश कुल 8 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश से साथ अपनी सीमा साझा करता है। यूपी का आगरा, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र सहित कुल 11 जिलों की सीमा मध्य प्रदेश से लगी हुई है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited