होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

GK Quiz: एक माइक्रोसेकंड कितना होता है, समय की सबसे छोटी और बड़ी यूनिट क्या है?

अगर आप यूपीएससी, एसएससी या किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप को सबसे ज्यादा ध्यान जनरल नॉलेज विषय पर देना चाहिए। किसी भी परीक्षा में उम्मीदवारों की आइक्यू लेवल की जांच के लिए जनरल नॉलेज विषय (General Knowledge) से प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में समय मापन (Time Measurement) से जुड़े जीके के कुछ ट्रिकी सवाल-जवाब यहां देख सकते हैं।

घड़ी की खोज से पहले समय कैसे देखा जाता था घड़ी की खोज से पहले समय कैसे देखा जाता था
01 / 05
Share

घड़ी की खोज से पहले समय कैसे देखा जाता था?

प्राचीन सभ्यताओं ने समय मापने के लिए विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल किया। मिस्र के लोग धूपघड़ी का इस्तेमाल करते थे। इसमें दिन का समय निर्धारित करने के लिए सूर्य द्वारा डाली गई छाया पर निर्भर थी।

घड़ी का आविष्कार कब हुआ घड़ी का आविष्कार कब हुआ
02 / 05
Share

घड़ी का आविष्कार कब हुआ?

घड़ी का आविष्कार पीटर हेनलेन ने अगस्त 1542 में जर्मनी में किया था। दुनिया की पहली घड़ी जर्मन लॉकस्मिथ और पीटर हेनलेन द्वारा तैयार की गई थी।

03 / 05
Share

एक माइक्रोसेकंड कितना होता है?

सेकंड को अक्षर s या sec से दर्शाया जाता है। एक माइक्रोसेकंड की अवधि 0.000001 सेकंड होती है। ऐसे में 10 लाख माइक्रोसेकंड मिलकर एक सेकंड बनता है।

04 / 05
Share

समय की सबसे छोटी यूनिट क्या है?

समय के मापन की बात करें तो समय की सबसे छोटी यूनिट जेप्टोसेकेंड है। एक सेकंड में 10 लाख माइक्रोसेकंड होता है। वहीं, जेप्टोसेकेंड एक सेकंड का एक अरबवां हिस्सा होता है।

05 / 05
Share

समय की सबसे बड़ी यूनिट क्या है?

ज्ञात वैज्ञानिक डेटा के आधार पर, समय की सबसे बड़ी ज्ञात अवधि ब्रह्मांड की आयु है, जो लगभग 13.8 बिलियन वर्ष है। हालांकि, वर्षों को मापने के लिए सबसे बड़ी यूनिट मिलेनियम को कहा गया है। एक मिलेनियम में 10 शताब्दी यानी 1000 साल होता है।