क्या प्राइवेट टीचर बन सकते हैं सरकारी स्कूल में हेड मास्टर, जान लें नियम
सरकारी स्कूलो में शिक्षकों की भर्ती के लिए हर साल हजारों की संख्या में भर्तियां निकलती हैं। वहीं, कुछ जगहों पर प्रधानाचार्य यानी हेड मास्टर की भी भर्तियां निकलती हैं। ऐसे में कई सवाल सामने आते हैं जैसे सरकारी स्कूल में हेड मास्टर बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए? क्या प्राइवेट स्कूल के टीचर सरकारी स्कूलों में हेड मास्टर बन सकते हैं? आइए ऐसे ही कुछ अहम सवालों के जवाब जानते हैं।
सरकारी स्कूलों में भर्तियां
सरकारी स्कूलों में प्राइमरी लेवल पर प्राइमरी टीचर (PRT), सेकेंडरी लेवल पर टीजीटी और पीजीटी टीचर्स की भर्तियां होती हैं। इसके अलावा, नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्तियां की जाती हैं। कभी-कभी स्टेट लेवल पर प्रधानाध्यापक की भर्ती के लिए भी नोटिफिकेशन जारी होता है।
बिहार में हेड मास्टर की भर्ती
बिहार में शिक्षकों की बंपर वैकेंसी के बाद हेड मास्टर के पदों पर भर्तियां निकली थीं। उच्च माध्यमिक स्कूलों के प्रिंसिपल पद पर भारी संख्या में भर्तियां जारी हुई थीं। हेड मास्टर के चयन के लिए कुछ नियम बनाए गए थे।
हेड मास्टर के लिए क्या योग्यता चाहिए?
हेड मास्टर बनने के लिए एक TGT या PGT टीचर की तरह ही शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। इसके लिए संबंधित सब्जेक्ट में पोस्ट ग्रेजुएशन होना जरूरी है। इसके अलावा 4 से 12 साल तक के काम का अनुभव भी मांगा जाता है।
कितनी होनी चाहिए उम्र?
सरकारी स्कूलों में हेड मास्टर बनने के लिए न्यूनतम उम्र निर्धारित नहीं है। हालांकि, कैंडिडेट्स की अधिकतम उम्र 58 साल की मांगी जाती है। इसमें लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर सेलेक्शन होता है।
क्या प्राइवेट स्कूल के टीचर प्रधानाध्यापक बन सकते हैं?
बिहार में निकली हेड मास्टर की वैकेंसी के माध्यम से प्राइवेट स्कूलों में टीचर रह चुके कैंडिडेट्स भी हेड मास्टर के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सरकारी स्कूलों में 8 और प्राइवेट स्कूलों में 12 साल तक पढ़ाने का अनुभव होना चाहिए।
Amazon Seller Central: ऑनलाइन जमकर कमाएं पैसे, Amazon पर ऐसे खोलें अपनी दुकान
Cycling Vs Running: किससे पिघलती है तेजी से शरीर की चर्बी, जानें वेट लॉस के लिए क्या है बेस्ट
सोशल मीडिया पर राज करती हैं ये IPL टीमें, RCB की बादशाहत खत्म
मंगलयान, चंद्रयान की सफलता के बाद अब मिशन शुक्रयान की बारी; जानें कब होगा लॉन्च
देहरादून की ये टॉप 6 पॉश सोसाइटी अमीरों की पसंद, इतने में मिलते हैं एक से बढ़कर एक घर
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited