पढ़ने में नहीं लगता मन तो डॉ. विकास दिव्यकीर्ति के इन टिप्स को करें फॉलो

स्टूडेंट या फिर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के साथ कई बार ऐसा होता है कि वह चाहकर भी पढ़ाई में फोकस नहीं कर पाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो डॉ. विकास दिव्यकीर्ति की इस सलाह को जरूर अपनाएं।

01 / 05
Share

​​पढ़ाई में नहीं लगता मन​

​स्टूडेंट या फिर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के साथ कई बार ऐसा होता है कि वह चाहकर भी पढ़ाई में फोकस नहीं कर पाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो डॉ. विकास दिव्यकीर्ति की इस सलाह को जरूर अपनाएं।​

02 / 05
Share

​​दृष्टि IAS कोचिंग के संस्थापक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति​

​दृष्टि IAS कोचिंग के संस्थापक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति एक जाना माना नाम हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके मोटिवेशनल वीडियो खूब पसंद और शेयर करते हैं। ऐसे ही वीडियो में उन्होंने पढ़ाई में फोकस बढ़ाने का रामबाण उपाय बताया है।​

03 / 05
Share

​​सब्जेक्ट में रुचि​

​डॉ. विकास दिव्यकीर्ति का कहना है कि पढ़ाई में मन नहीं लगना एकाग्रता की कमी नहीं बल्कि उस सब्जेक्ट में रुचि न होने की वजह से होता है। ऐसे में आपको पढ़ाई की शुरुआत उन विषयों से करनी चाहिए, जिनमें आपकी रुचि हो। वहीं, जब पढ़ने में मन लगने लगे तो कम रुचि वाले सब्जेक्ट की पढ़ाई शुरू करें।​

04 / 05
Share

​​ब्रेक लेना जरूरी​

​डॉ. विकास दिव्यकीर्ति के मुताबिक, जब आप एक बार पढ़ने बैठते हैं तो आपका फोकस 50 मिनट से ज्यादा नहीं रह सकता है। ऐसे में आप हर 40-50 मिनट पर एक ब्रेक लेकर फ्रेश माइंड के साथ पढ़ाई की शुरुआत करें।​

05 / 05
Share

​​कोई हार्ड एंड फास्ट रूल नहीं​

​इसके अलावा आप सब्जेक्ट्स को बदल-बदलकर भी पढ़ सकते हैं। वहीं, अगर आप सुबह उठकर पढ़ाई नहीं कर पाते तो आप देर रात तक पढ़ सकते हैं। पढ़ने के लिए कोई हार्ड एंड फास्ट रूल नहीं है, जब आप खुद को तरोताजा महसूस करें तभी पढ़ें।​