IAS की तैयारी करने वाले घोलकर पी जाएं ये 5 किताब, हो जाएगी आधी तैयारी

IAS Preparation Books Syllabus: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। हर साल लाखों की संख्या में छात्र यूपीएससी की परीक्षा में शामिल होते हैं। हालांकि सेलेक्शन महज कुछ ही उम्मीदवारों का होता है। इसके लिए ना जाने कितनी किताब और नोट्स पढ़ना पड़ता है। ऐसे में यहां हम आईएएस की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए कुछ महत्वपूर्ण किताबों की लिस्ट लेकर आए हैं।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा
01 / 07

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है। प्रीलिम्स क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार मेन्स की परीक्षा के लिए पात्र माने जाते हैं। इसके बाद इंटरव्यू होता है।

IAS की तैयारी करने वाले रट लें ये किताब
02 / 07

IAS की तैयारी करने वाले रट लें ये किताब

​ऐसे में यहां हम यूपीएससी की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण किताबों की लिस्ट लेकर आए हैं। अगर आप इन किताबों को अच्छी तरह रट लेते हैं तो समझ लीजिए आपकी आधी तैयारी हो जाएगी।​

एनसीईआरटी की किताब
03 / 07

एनसीईआरटी की किताब

सबसे पहले 6, 7 और 8वीं कक्षा की एनसीईआरटी किताबों को अच्छी तरह पढ़ लें। इससे आपका बेसिक क्लियर हो जाएगा।

इंडियन पॉलिटी
04 / 07

इंडियन पॉलिटी

भारतीय राजव्यवस्था व संविधान में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एम लक्ष्मीकांत वाजपेयी की इंडियन पॉलिटी आपके लिए सबसे शानदार रहेगी।

भारतीय इतिहास के लिए
05 / 07

भारतीय इतिहास के लिए

वहीं भारतीय इतिहास की समझ के लिए आप चाहें तो नितिन सिंघानिया की भारतीय कला और संस्कृति, पूनम दलाल की प्राचीन और मध्यकाल भारत पढ़ सकते हैं।

भूगोल के लिए ये किताब
06 / 07

भूगोल के लिए ये किताब

भारतीय और विश्व भूगोल के बारे में पढ़ने के लिए आप गोह चेंग लियोंग की फिजिकल एंड ह्यूमन ज्योग्राफी पढ़ सकते हैं।

दुनिया के इतिहास के लिए
07 / 07

दुनिया के इतिहास के लिए

वहीं विश्व के इतिहास को समझने के लिए आप कृष्णा रेड्डी की विश्व इतिहास और अर्जुन रेड्डी की विश्व इतिहास से तैयारी कर सकते हैं।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited