​भारत के किस गांव में सबसे पहले सूर्योदय होता है? कितनी देर में पहुंचता है प्रकाश

​ये तो आप जानते ही होंगे कि सूरज एक तारा है, जो कि अपनी जगह पर स्थिर रहता है। वहीं, धरती सूरज का चक्कर लगाने के साथ ही अपने अक्ष पर भी घूमती है, जिस वजह से दिन और रात होती है। लेकिन क्या आपको ये पता है कि भारत के किस गांव में सबसे पहले सूर्योदय होता है?

सौरमंडल का तारा
01 / 05

​​सौरमंडल का तारा​

सूर्य हमारे सौरमंडल का एक तारा है, जो कि केन्द्र में स्थित है। सूर्य के चारों ओर पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रह भी अपनी-अपनी कक्षा में घूमते रहते हैं। पृथ्वी के साथ ही चंद्रमा भी सूर्य का चक्कर लगाता है, जिस वजह से सूर्य और चंद्र ग्रहण लगता है।​

सबसे बड़ा ग्रह
02 / 05

​​​सबसे बड़ा ग्रह​

सूर्य का व्‍यास 13 लाख 90 हजार किलोमीटर है। वहीं, पृथ्वी का व्‍यास 12,742 किलोमीटर मापा गया है। इस ल‍िहाज से सूर्य धरती से लगभग 109 गुना बड़ा है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर आने में कितना समय लगता है।​

एग्जाम का सवाल
03 / 05

​​एग्जाम का सवाल​

​इस तरह के सवाल यूपीएससी व एसएससी समेत कई परीक्षाओं में भी पूछ लिए जाते हैं। ऐसे में अगर आपको नहीं पता तो हम इस सवाल का सही जवाब बताने जा रहे हैं।​

पृथ्वी से सूर्य की दूरी
04 / 05

​​पृथ्वी से सूर्य की दूरी​

​पृथ्वी से सूर्य की औसत दूरी लगभग 14 करोड़ 96 लाख किलोमीटर है। वहीं, सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक आने में लगभग 8.3 मिनट का समय लग जाता है।​

सबसे पहले सूर्योदय
05 / 05

​​सबसे पहले सूर्योदय​

​रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में सबसे पहले सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले के डोंग गांव में होता है। इसे भारत का सबसे पूर्वी गांव भी कहा जाता है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited