कितने पढ़ें लिखे हैं 12वीं फेल IPS मनोज कुमार शर्मा, जानें UPSC में कितनी थी रैंक

​यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। देश के लाखों युवा यूपीएससी एग्जाम क्रैक करके IAS या IPS अधिकारी बनने का सपना देखते हैं। ऐसे में आज हम आपको आईपीएस मनोज कुमार शर्मा के बारे में बताएंगे, जिनके संघर्ष की काहनी किसी फिल्म से कम नहीं है।

01 / 05
Share

सबसे कठिन परीक्षा

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। देश के लाखों युवा यूपीएससी एग्जाम क्रैक करके IAS या IPS अधिकारी बनने का सपना देखते हैं। ऐसे में आज हम आपको आईपीएस मनोज कुमार शर्मा के बारे में बताएंगे, जिनके संघर्ष की काहनी किसी फिल्म से कम नहीं है।

02 / 05
Share

गांव के स्कूल से हुई पढ़ाई

आईपीएस मनोज शर्मा का जन्म एमपी के मुरैना जिले के बिलगांव में हुआ था। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से उनकी पढ़ाई गांव के स्कूल से ही हुई थी।

03 / 05
Share

12वीं में हो गए थे फेल

मनोज शर्मा पढ़ाई में बहुत अच्छे नहीं थे। वह 9वीं और 10वीं में थर्ड क्लास से पास हुए थे और 12वीं में फेल हो गए थे। 12वीं फेल होने के बाद लोगों ने मनोज शर्मा को खूब ताना मारा, जिससे उन्हें बहुत चोट पहुंची। उन्होंने फिर से 12वीं की परीक्षा दी।

04 / 05
Share

दिल्ली में किया संघर्ष

मनोज शर्मा ने इसके बाद कॉलेज में दाखिला लिया और यूपीएससी की तैयारी करने दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने अपना खर्च निकालने के लिए दिल्ली में बड़े लोगों के कुत्ते घुमाए। साथ ही रेस्टोरेंट में नौकरी भी की।

05 / 05
Share

प्यार से मिला हौसला

मनोज शर्मा को इस दौरान एक लड़की से प्यार हो गया। प्यार से मिले हौसले के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत कर यूपीएससी परीक्षा पास की। बता दें कि मनोज ने साल 2005 में यूपीएससी में 121 रैंक हासिल की थी। वर्तमान में वह CISF में DIG हैं।